फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC-CBSE Cleares Differences, NET Exam To Be Held On 19 November

यूजीसी और सीबीएसई के बीच सुलझा विवाद, नेट 19 नवंबर को

Sun, 11 Jun 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Written by: सीमा शर्मा, Presented By: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: सीमा शर्मा, Presented By: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 11 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
UGC-CBSE Cleares Differences, NET Exam To Be Held On 19 November
नेट 2017
आखिर लंबे इंतजार के बाद लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है कि यूजीसी नेट की परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित होगी। यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर यूजीसी और सीबीएसई के बीच विवाद सुलझ गया है। जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा ही नवंबर में आयोजित होने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन विंडो एक अगस्त से खुलेगी।
विज्ञापन


सीबीएसई से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यूजीसी नेट की परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित होगी। जबकि सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी (नोटिफिकेशन)24 जुलाई से मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन विंडो एक अगस्त से खुलेगी, जोकि 31 अगस्त तक खुली रहेगी। यूजीसी नेट की परीक्षा जून और दिसंबर में आयोजित होती थी, लेकिन पिछले वर्ष दिसंबर की परीक्षा फरवरी और जून की परीक्षा जुलाई में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि यूजीसी और सीबीएसई के विवाद के बीच रिजल्ट अप्रैल की बजाय मई के आखिर में जारी हुआ। वहीं, जुलाई परीक्षा पर संशय था, जोकि अब साफ हो गया है। बता दें कि यूजीसी नेट में पास फीसदी 3.9 है, जिसके चलते सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सिफारिश की थी कि परीक्षा में वर्ष में दो बार की बजाय एक बार ही आयोजित की जाए। हालांकि इस सिफारिश पर मंत्रालय ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed