{"_id":"59783ba34f1c1b273d8b4c3a","slug":"students-can-take-admission-in-du-7th-cutoff-list-released-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission : मिलेगा एक और मौका, 7वीं लिस्ट होगी जारी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU Admission : मिलेगा एक और मौका, 7वीं लिस्ट होगी जारी
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
DU (दिल्ली यूनिवर्सिटी) में अब तक करीब 55,500 सीटें भर चुकी हैं लेकिन फिर भी यूनिवर्सिटी एडमिशन की सातवीं लिस्ट निकालेगी। DU की एडमिशन कमेटी के चेयरमैन डॉ एम के पंडित ने बताया कि 7वीं कटऑफ लिस्ट के बाद 27 और 28 जुलाई को एडमिशन होंगे। इस लिस्ट में कॉलेज ज्यादातर reserved catagory को फोकस करेंगे।
विज्ञापन
डीयू की छठी लिस्ट में करीब 4 हजार एडमिशन हुए हैं। कॉलेजों का कहना है कि कई कोर्स में ओवर एडमिशन हो गए हैं। इसकी वजह से एडमिशन ज्यादा नजर आ रहे हैं, जबकि अभी कई कोर्स में जनरल के लिए भी सीटें खाली हैं। इसके अलावा आउट ऑफ कैंपस और ईवनिंग कॉलेज में कॉमर्स समेत कुछ कोर्सेज में ऐडमिशन कैंसल भी हुए हैं। आपको बता दें कि फीस के साथ अब तक करीब 53500 छात्रों ने एडमिशन कनफर्म कर लिया है। हालांकि अब भी रिजर्व्ड कैटिगरी की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X