{"_id":"5992b3d14f1c1baf588b4a41","slug":"next-civil-service-exam-will-be-on-3rd-june-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2018 में 3 जून को होगी 'सिविल सेवा परीक्षा'","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
साल 2018 में 3 जून को होगी 'सिविल सेवा परीक्षा'
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IAS और IPS जैसी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा साल 2018 में 3 जून को आयोजित की जाएगी। ये जानकारी केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दी है। यूपीएससी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 18 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं साल 2016, 2015 और 2014 की प्रारंभिक परीक्षाएं अगस्त महीने में आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
इससे पहले साल 2013 में परीक्षा का आयोजन 26 मई को हुआ था। UPSC के वर्ष 2018 के एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा साल 2018 में 3 जून को होगी। आयोग ने कहा है कि अगले साल की परीक्षा के लिए अधिसूचना 7 फरवरी 2018 को जारी की जाएगी। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2018
विज्ञापन
होगी।
आपको बता दें कि UPSC द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 3 चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में कराया जाता है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
पढ़े ः UP BOARD : विदेशों में नौकरी की हो रही तैयारी, सीखाई जाएगी 'विदेशी भाषा'
कमेंट
कमेंट X