फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   MIT Pune will start railway engineering college, one of its kind in india

MIT pune शुरू कर रहा है देश का पहला रेलवे इंजीनियरिंग कॉलेज

Sun, 23 Apr 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Sun, 23 Apr 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
MIT Pune will start railway engineering college, one of its kind in india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन पुणे(MIT Pune) सोलापुर के बरशी में एक रेलवे इंजीनियरिंग कॉलेज का शुरूआत करने जा रहा है।  संस्थान के दावों के मुताबिक कॉलेज अपने किस्म का देश का इकलौता कॉलेज होगा।  ऐसे छात्र जिनका रेलवे में काम करने का शौक हो उनके लिए ये संस्थान उनको सपनों के करीब ले जाने का काम करेगा।  

विज्ञापन


कॉलेज की शुरूआत इस अकादमिक ईयर से जून-जुलाई के महीने में शुरू हो सकती है।  एमआईटी के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए संस्थान को एआईसीटीई(All india council of technical education) से अप्रूवल भी मिल चुका है।  
विज्ञापन


कॉलेज में रेलवे इंजीनियरिंग में डिग्री कोर्स करवाएगी जिनमें रेलवे सिस्टम प्लानिंग, रेलवे इन्फ्रास्ट्रकचर, रेलवे ऑपरेशन और भी अन्य सब्जेक्ट पढ़ाए जाएंगे।  इसके अलावे सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रीयल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग और रेलवे सिस्टम इंजीनियरिंग बी पढ़ाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईटी के अधिकारियों के मुताबिक इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है इसके बाद भी इंडिया में रेलवे इंजीनियरिंग को ज्यादा सीरियसली नहीं लिया जाता।  साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि चीन में सिर्फ इंजीनियरिंग से जुड़े 80 कोर्स पढ़ाए जाते हैं।   


वैसे भी जब देश में बुलेट ट्रेन जैसे नए-नए प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहे हैं ऐसे में रेलवे इंजीनियर्स की जरूरत और मांग दोनो ही बढ़ने वाली है।  ऐसे में संस्थान के कदम को  सराहनिय भी माना जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed