JEE Main 2017: देखें रिजल्ट, एडवांस के लिए भी करें आवेदन
JEE main 2017 Result: गुरुवार को सीबीएसई(CBSE) ने जेईई मेन(JEE MAIN-2017) का रिजल्ट जारी थोड़ी देर के लिए जारी किया था। हालांकि यह लिंक थोड़ी देर के बाद ही डीएक्टीवेट हो गया था। दोपहर बाद फिर से सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया गया। हालांकि इस बाबत कोई आधिकारिक नोटीफिकेशन जारी नहीं किया गया है कि ये दिक्कत किस वजह से आई थी।
पेपर बेस्ड जेईई मेन(JEE MAIN-2017) परीक्षा 02 अप्रैल को आयोजित की गई थी जबकि कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 09 अप्रैल को हुई थी।
हर साल तकरीबन 12 लाख से ज्यादा छात्र जेईई मेन परीक्षा में बैठते हैं। आपको बता दें जेईई मेन परीक्षा देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। सभी NIT सहित IIITs में भी दाखिले के लिए जेईई मेन का स्कोर कार्ड एक्सेप्ट किया जाता है। इसके अलावे कई प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी जेईई मेन का स्कोर कार्ड एक्सेप्ट किया जाता है।
इसके बाद जो सबसे जरूरी बात है वो ये कि जेईई मेन के स्कोर के आधार पर ही छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है। जिसके आधार पर छात्रों का चयन देश भर की आईआईटीज में दाखिला दिया जाता है।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-सीबीएसई के रिजल्ट पोर्टल पर लॉगइन करें
-जेईई मेन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
वेबसाइट का पताः cbseresults.nic.in
कमेंट
कमेंट X