{"_id":"58dcb14a4f1c1bea0c63daf8","slug":"jee-main-2017-govt-will-hold-entrance-for-sri-lankan-students-at-colombo","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main-2017: 'डीएस सेनानायके कॉलेज' में भी परीक्षा का आयोजन करेगी भारत सरकार","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
JEE Main-2017: 'डीएस सेनानायके कॉलेज' में भी परीक्षा का आयोजन करेगी भारत सरकार
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी
- फोटो : source
कोलंबो के 'डीएस सेनानायके कॉलेज' में भारत सरकार JEE-2017 परीक्षा का आयोजन करेगी। परीक्षा की तारिख 21 मई रखी गई है। देशभर के आईआईटी में श्रीलंकाई छात्रों की सीट भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोलंबो में भारतीय हाई कमीशन ने इस बाबत जानकारी दी है।
विज्ञापन
2 अप्रैल को होने वाले जेईई मेन एग्जाम में क्वालीफाई करने के बाद श्रीलंकाई छात्र जेईई एडवांस 2017 के लिए सीधे अप्पलाई कर सकेंगे।
इस साल जेईई एडवांस 2017 21 मई को आईआईटी, मद्रास द्वारा कंडक्ट किया जाएगा। 27 अप्रैल को जेईई मेन के रिजल्ट के बाद छात्र आईआईटी जेईई एडवांस के लिए अप्प्लाई कर सकेंगे। जिसके लिए 28 अप्रैल से 2 मई के बीच आवेदन किया जा सकेगा। जिन छात्रों ने GCE 'A' लेवल क्वालीफाई कर लिया है वो सीधे जेईई एडवांस के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन एप्लीकेशन पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
GCE 'A' लेवल अंतर्राषट्रिय स्तर पर मान्य हाईस्कूल सर्टिफिकेट है।
इस वर्ष एडमिशन के लिए जरूरी 12वीं बोर्ड के कट ऑफ में भी एससी, एसटी के छात्रों के लिए 70% की जगह 65% निर्धारित किया गया है। इससे पहले सीबीएसई जेईई मेन का एडमिट कार्ड भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर चुका है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X