फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU Admission 2017 5th and last cut-off list released

DU Admission 2017: इन कॉलेजों में खाली हैं सीटें, 19 जुलाई तक होंगे एडमिशन

Tue, 18 Jul 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Tue, 18 Jul 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 2017 5th and last cut-off list released
डीयू दा‌खिला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय की अंतिम और पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। पांचवीं लिस्ट में कैंपस कॉलेजों के मुकाबले आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में दाखिले का ज्यादा मौका दिखाई दे रहा है। कई कॉलेज ऐसे हैं जहां दाखिले रद्द कराने पर ही दाखिले का चांस मिलेगा।  कई कैंपस कॉलेजों में साइंस कोर्सेज के दाखिले बंद हो गए हैं। हैरानी की बात यह भी है कि दयाल सिंह कॉलेज में कुल 22 कोर्सेज में से 13 के दाखिले बंद हो गए हैं। अब इस कटऑफ के आधार पर 18 व 19 जुलाई को दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


डीयू के कई कैंपस कॉलेजों ने पांचवीं कट ऑफ लिस्ट में अपने यहां दाखिले बंद कर दिए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि बीएमएस व सीए के सीपीटी के नतीजे आने के बाद जहां दाखिले बंद हो गए हैं, वहां दाखिले खुल जाएं। अभी भी सभी श्रेणियों को मिलाकर लगभग 9000 हजार सीटें खाली रहने का अनुमान है। हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए इस लिस्ट में पर्याप्त मौके हैं। 
विज्ञापन


औसतन कटऑफ में 0.25 से तीन फीसदी की गिरावट
नॉर्थ कैंपस में बीकॉम में दाखिले की बात की जाए तो किरोड़ीमल कॉलेज में ईको ऑनर्स में 96.5 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। जबकि हिंदी ऑनर्स में 86.5 फीसदी व इतिहास ऑनर्स में 91.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं, हंसराज कॉलेज में कुल 18 कोर्सेज में से 11 कोर्सेज में दाखिले बंद कर दिए गए हैं। यहां केवल अंग्रेजी में 94.5, केमिस्ट्री में 95.66, कंप्यूटर साइंस में 95.5 व कुछ साइंस कोर्सेज में दाखिले खुले हुए हैं। हिंदू कॉलेज में हिंदी में 90.5 फीसदी व सांख्यिकी ऑनर्स में 96.5 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। बाकी कोर्सेज के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। दौलतराम कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 95, बीकॉम में 94.25 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। अंग्रेजी व अन्य साइंस कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कॉलेज में जहां दाखिले खुले हुए हैं, वहां पांचवीं लिस्ट के बाद दाखिले रद्द होने पर ही दाखिला मिल सकता है। दयाल सिंह कॉलेज में जो दाखिले हुए हैं, उनमें पंजाबी ऑनर्स में सबसे कम 48 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में अभी ज्यादातर कोर्सेज में सामान्य के लिए दाखिले का विकल्प बरकरार है। यहां अंग्रेजी में 93.75, इतिहास में 91, राजनीति शास्त्र में 93.5, पंजाबी में 60, बीए प्रोग्राम में 91, बीकॉम में 94.5 व बीकॉम ऑनर्स में 95 फीसदी पर दाखिले का अवसर है। लेडी श्रीराम कॉलेज में अभी भी साइकोलॉजी ऑनर्स में सर्वाधिक 97.5 फीसदी पर कटऑफ है, जबकि जर्नलिज्म के लिए कटऑफ 97 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed