फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   AFTER CLASS 10TH THIS COURSE MAKES YOU AN ENGINEER

10वीं की परीक्षा के बाद ये कोर्स बनाएगा आपको 'इंजीनियर'

Tue, 25 Jul 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 25 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
AFTER CLASS 10TH THIS COURSE MAKES YOU AN ENGINEER

इंजीनियर बनने की इच्छा रखने वाले छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद बेहतर से बेहतर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की योजना बनाते हैं। इसके लिए वो अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लेते हैं। कई छात्र तो ज्यादा पैसे खर्च कर प्राइवेट कॉलेजों के माध्यम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर सकते है। इसके लिए छात्रों को पॉलीटेक्निक का कोर्स करना होगा। 

विज्ञापन

पॉलीटेक्निक करने से बच जाते हैं 3 साल

AFTER CLASS 10TH THIS COURSE MAKES YOU AN ENGINEER
इस कोर्स के माध्यम से छात्र बीटेक किए हुए कैंडीडेट्स की तरह सैलरी कमा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पॉलीटेक्निक के माध्यम से इंजीनियर बनने से कुछ साल भी बच जाते हैं। 12वीं के बाद बीटेक करने के लिए 4 साल का कोर्स करना पड़ता है लेकिन अगर 10वीं के बाद पॉलीटेक्निक का कोर्स करते हैं तो उसके बाद सिर्फ तीन साल का डिप्लोमा करना होगा जिससे छात्रों के तीन साल बच जाएंगे। आपको बता दें कि देश में राज्य स्तर पर सरकारी, निजी और महिला पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट हैं।

पॉलिटेक्निक से जुड़ें सभी टेक्निकल कोर्स ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा कराए जाते हैं। अगर किसी भी छात्र ने 10वीं में 50 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो वो पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही ये कोर्स 12वीं के बाद भी कर सकते हैं जो कि दो साल का होता है। अगर आप 10वीं के बाद यह कोर्स करते हैं तो आपको 3 साल का कोर्स करना होगा जबकि 12वीं के बाद 2 साल का कोर्स होगा। यह कोर्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed