मुंबई यूनिवर्सिटी की छात्राओं को विमेंस डे का तोहफा, अब लाइब्रेरी में 24 घंटे होगी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुंबई यूनिवर्सिटी के सभी छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि अब से यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी लड़कियों के लिए भी 24 घंटे तक खुली रहेगी।
इससे पहले के नियम के मुताबिक हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देर रात तक हॉस्टल से बाहर रहने की इजाजत नहीं थी। यूनिवर्सिटी ने बताया कि इसके विद्यानगरी कैंपस में लड़कियों के लिए लाइब्रेरी टाइमिंग को बढ़ा कर 24 घंटे तक कर दिया गया है।
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को भरना होगा फॉर्म
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अभी के रूल के हिसाब से जितने भी स्टूडेंट हॉस्टल में रहते हैं उनको अगर रात 10 बजे के बाद या देर रात तक हॉस्टल से बाहर रहना है तो एक फॉर्म भर कर देना होगा। जिसमें ये साफ करना होगा कि उस दौरान उनके सुरक्षा की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रसाशन की नहीं होगी। साथ ही साथ छात्रों को 10 बजे के बाद हॉस्टल से बाहर जाने के लिए संबंधित रजिस्टर में भी एंट्री देनी होगी।
इससे पहले भी लाइब्रेरी 24 घंटे तक खुली रहती थी लेकिन उसमें लड़कियों को 10 बजे के बाद जाने की इजाजत नहीं थी।
साथ ही आपको बताते चलें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से लगातार ये मांग कर रही हैं कि उन्हें भी देर रात तक लाइब्रेरी इस्तेमाल करने की छूट दी जाए।
कमेंट
कमेंट X