फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   चुनाव के लिए अभी से कमर कस लो: राजनाथ

चुनाव के लिए अभी से कमर कस लो: राजनाथ

Sun, 03 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 03 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया गया। चुनाव को ध्यान में रख अभी से ही दिल्ली वालों को कमर कस लेने की नसीहत दी गई। बैठक में यह स्पष्ट था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है ताकि 14 वर्ष के कांग्रेस शासन को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के अध्यक्षीय भाषण में राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘एनफ इज एनफ’। दिल्ली वालों अब विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस लो। कांग्रेस का शासन अब नहीं। बहुत हो गया। 14 साल के शासनकाल मे दिल्ली की जनता त्रस्त है। लिहाजा अपने अपने क्षेत्र में जुट जाओ। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले की यह हमारी अंतिम परिषद है। स्पष्ट है कि हम सभी कार्यकर्ताओं को यहां से जाकर अपने राज्यों के चुनाव में जुट जाना होगा। दिल्ली विजय का संकल्प लेकर ही यहां से प्रस्थान करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा के पास एक विशाल संगठन है। लेकिन इसे निचले स्तर तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है। संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने का अभियान जल्द से जल्द पूरा करना होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में गुटबाजी छोड़कर चुनावी समर में कूद पड़ो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को बताया। उन्होंने दिल्ली के नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed