फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav seeks delhi CM arvind kejriwal resignation

योगेंद्र बोले-MCD चुनाव हारने पर रिकॉल की बात करने वाले केजरीवाल दें इस्तीफा

Sun, 23 Apr 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Apr 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
yogendra yadav seeks delhi CM arvind kejriwal resignation
योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल

नगर निगम चुनाव में होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले शनिवार को स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र ने अपने पुराने साथी रहे अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। 

विज्ञापन


चिट्ठी में केजरीवाल से कहा कि दो साल में पहली बार आपको चिट्ठी लिख रहा हूं। यह याद दिलाने की आप रामलीला मैदान से जिस रिकॉल व्यवस्था की मांग करते थे, उसे पूरा करने का समय आ गया है। अगर आप एमसीडी में बहुमत नहीं लाते है तो आपको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आगे लिखा अगर आप बहुमत लाने में सफल रहे तो मैं खुद अपनी पार्टी के साथ आपका समर्थन करूंगा।  
विज्ञापन

    
योगेंद्र ने चिट्ठी में लिखा है कि प्रिय अरविंद दो साल पहले दिल्ली ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया था वो किसी नेता या पार्टी का नहीं बल्कि उसके पीछे हजारों वालंटियर की तपस्या थी। लोकपाल आंदोलन ने लाखों लोगों को भरोसा दिया। आज मैं उस भरोसे को टूटता हुआ देख रहा हूं। इसलिए दो साल में पहली बार आपसे संवाद कर रहा हूं। इसके जरिए आपको रामलीला मैदान में किए गए रिकॉल के वादे की याद दिला रहा हूं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव प्रचार के दौरान दिल्लीभर में गया। चारों तरफ कूड़े का ढेर हैं। गंदा पानी रुका हुआ है, बदबूदार और खतरनाक हवा है। सब जानते है कि इसके लिए दस साल से एमसीडी में रही बीजेपी का है फिर भी ऐसे बहुत वोटर हैं जिन्होंने 2015 में ऐतिहासिक बदलाव के लिए वोट दिया था, आज फिर वह बीजेपी के पास जा रहे हैं। मैं मानता हूं इसके लिए व्यक्तिगत रूप से आप (केजरीवाल) जिम्मेदार है।       

केजरीवाल ने तोड़ा दिल्ली वासियों का भरोसा

yogendra yadav seeks delhi CM arvind kejriwal resignation
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

योगेंद्र चिट्ठी में लिखा है कि आपने दिल्ली की जनता का विश्वास तोड़ा है। उस टूटे मन से लोग पुरानी पार्टियों के पास जा रहे हैं, जिन्हे दो साल पहले दिल्लीवालों ने खारिज कर दिया था। फिर भी आप जनता को डरा कर जिस तरह वोट मांग रहे है वह विनाश काले विपरीत बुद्धि की कहावत को चरितार्थ करता है। 

योगेंद्र ने केजरीवाल को एक प्रस्ताव देते हुए लिखा कि अगर आपको चुनाव में तीनों एमसीडी में बहुमत के लिए सिर्फ 137 सीटें भी मिल जाती है तो मान लूंगा कि मैं गलत हूं। उसके बाद केंद्र सरकार आपको परेशान करती है तो मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा। मगर दो साल में ही आप 70 में से 67 जीतने के बाद इस रेफेरेंडम में हार जाते हैं तो आप रिकॉल व्यवस्था जिसकी आप वकालत करते है उसके तहत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed