फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world food india fest in delhi pm narendra modi inaugurated the fest

वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, खिचड़ी को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान 

Fri, 03 Nov 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Nov 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
world food india fest in delhi pm narendra modi inaugurated the fest

तीन दिन तक चलने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल की आज से दिल्ली में शुरुआत हो गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। विज्ञान भवन में उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जीएसटी ने कई चरणों पर लगने वाले करों से राहत दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा विश्व बैंक की रैकिंग में भारत 30 पायदान ऊपर गया है जो इस बात का प्रमाण है कि भारत में ‌व्यापार करना आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू तरीको से खाने की कई चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है। इसमें चटनी, अचार, मुरब्बा और पापड़ शामिल हैं। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि अकेले भारतीय रेलवे में रोज दस लाख लोग यात्रा करते हैं जो फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। हमारे किसान जिन्हें हम अन्नदाता कहते हैं वो इस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के केंद्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 1100 किलो खिचड़ी भी बनाई जाएगी जिसका निर्माण मशहूर शेफ संजीव कपूर करेंगे। इसे न सिर्फ वहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को परोसा जाएगा बल्कि, दिल्ली के गरीब और अनाथ बच्चों में भी इसे बांटा जाएगा। संजीव कपूर ही इस कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

भारतीय खानों को प्रमोट करने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो तीन से पांच नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी योजना है। असल में यहां पर ही 1100 किलो खिचड़ी पकाई जाएगी और इसे गिनीज बुक में दर्ज कराया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में भारतीय व्यंजनों को तो परोसा ही जाएगा साथ ही 70 अन्य देशों के प्रतिभागी भी इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। पांच नवंबर को इस कार्यक्रम के समापन के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद संबोधित करेंगे।
 

क्यों खास है ये फेस्ट

world food india fest in delhi pm narendra modi inaugurated the fest
world food india

इस फूड फेस्ट में मेगा फूड ‌एक्जिबिशन और मेगा फूड स्ट्रीट का आयोजन होगा जहां भारतीय खानों के साथ विदेशी खानों का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके साथ ही यहां विश्व भर के खानों पर चर्चा के लिए सेमिनार का भी आयोजन किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसमें फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा निवेश आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी। यही कारण है कि इस आयोजन में 50 ग्लोबल सीईओ भी शामिल हो रहे हैं।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय कर रहा है। फेस्ट में जापान, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड आदि देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं।

खिचड़ी पर इतना जोर क्यों

world food india fest in delhi pm narendra modi inaugurated the fest

इस कार्यक्रम के बारे में यह खबर भी फैली थी कि यहां खिचड़ी को राष्ट्रीय भोज के तौर पर घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस विवाद के सामने आने के बाद मंत्रायलय ने स्पष्ट कर दिया कि आयोजन का ऐसा कोई मकसद नहीं है।

हालांकि इस कार्यक्रम में पहले दिन का मुख्य आकर्षण ही खिचड़ी है। फेस्ट के दौरान 1100 किलो खिचड़ी पकाई जाएगी जिसे इस कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर और मशहूर शेफ संजीव कपूर बनाएंगे।

इस खिचड़ी को 60,000 अनाथ बच्चों को बांटा जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में आने वाले विदेशी मेहमानों को भी इसे सर्व किया जाएगा। ब्रांड इंडिया खिचड़ी को इस कार्यक्रम से मशहूर बनाने की सरकार की पूरी कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed