फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman kids can use washroom free in delhi hotels

1 मई से दिल्ली के होटलों में महिलाओं को मुफ्त में मिलेगी ये खास सुविधा

Mon, 01 May 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
 woman kids can use washroom free in delhi hotels
महिलाओं-बच्चों को मिलेगी सुविधा।

दक्षिणी दिल्ली के अब सभी रेस्तरां व होटलों के वॉशरूम को बच्चे और महिलाए मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगी। दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


मजदूर दिवस के दिन से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। उत्तर भारत में दक्षिणी दिल्ली एमसीडी पहला स्थानीय निकाय होगा जो इस तरह की सुविधा देगा।

दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने यह घोषणा करने के साथ प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन और मार्केट में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसी सुविधा मुफ्त प्रदान करने की उपराज्यपाल की इच्छा के प्रति प्रतिबद्धता दुहराई है।

विज्ञापन

होटलों और रेस्तरां से मिली प्रतिक्रिया

 woman kids can use washroom free in delhi hotels
टॉयलट - फोटो : getty images

एमसीडी के अनुसार होटलों और रेस्तरां से मिली प्रतिक्रिया, उनकी चिंता व व्यावहारिक कठिनाइयों के आधार पर इस निर्णय की आवश्यक्ता होने पर समीक्षा की जा सकती है। एमसीडी ने होटल और रेस्तरां एसोसिएशन के सहमत होने के लिए आभार भी जताया है। 

इससे पहले फरवरी में उप राज्यपाल के निर्देश पर लिए गए निर्णय और इसकी बारीकियों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद लागू किए जाने से महिलाओं को राहत मिल सकेगी। इस सुविधा के साथ कोई शर्त नहीं है। 

बता दें कि एमसीडी आयुक्त डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने मार्केट में महिलाओं और बच्चों को यह सुविधा प्रदान करने का निर्देश मिलते ही संबंधित योजना का खाका तैयार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed