फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wine shop closed in faridabad after protest of women

महिलाओं के विरोध के बाद बंद कराया गया ठेका

Tue, 25 Apr 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
wine shop closed in faridabad after protest of women
demo pic

फरीदाबाद नगर निगम वार्ड 3, 22 फुटा रोड पर खुले शराब के ठेके का सोमवार को दूसरे दिन भी विरोध हुआ। मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारी ने महिलाओं ने विरोध जताया और नाराजगी जाहिर करते हुए ठेका तत्काल बंद कराने की मांग की।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओरअंगद चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीयवासी सेक्टर-12 आबकारी कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल ठेका बंद कराने की मांग की। विरोध को देखते हुए ठेका बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने 22 फुटा रोड पर खुले ठेके का विरोध किया था और आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया था। सोमवार को अंगद चौरसिया, अमित गुर्जर, संतीश सिंह, दीपक यादव और सतीश पांडेय सेक्टर-12 आबकारी कार्यालय पहुंचे और वहां आबकारी अधिकारी अशोक शर्मा के ज्ञापन देकर ठेका  बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने तत्काल एक अधिकारी को मौके पर जांच के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे अधिकारी से विरोध कर रही महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि महज 25 मीटर की दूरी पर मंदिर है और 100 मीटर के दायरे में तीन निजी स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने अधिकारी से सवाल किया कि क्या ठेकेदार नियम के अनुसार ठेका खोला है। तेज होते विरोध को देखते हुए आबकारी अधिकारी ने तत्काल ठेका बंद करा दिया।

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहाकि यदि यह ठेका खोलने का प्रयास किया गया तो सभी वार्डवासी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। विरोध करने वालों में  भोला गुर्जर, अरुन टोंगर, अनिमेस, विक्की यादव, धर्मवीर, अजय, अतर सिंह, सुजीत, गौरव, शेरसिंह, सत्तो, श्यामवति, संतोष, अनीता, रोशनी, सीमा, राखी, बाला, उर्मिला, रेनु, ईंदू आदि शामिल थे।

तालियां बजाकर शराब खरीदने वालों का किया विरोध:
जवाहर कॉलोनी में डिस्पोजल के पास खुले शराब ठेके का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां की महिलाओं ने विरोध का नया तरीका निकाला है। रविवार रात कॉलोनी की 40 से 50 महिलाओं ने एकत्र होकर ठेके के सामने प्रदर्शन किया। ठेके पर जब भी कोई व्यक्ति शराब खरीदने आता महिलाएं उनका तालियां बजा कर विरोध करती। इससे शर्मिदा होकर ग्राहक वापस लौट गए।


महिलाओं का कहना था कि रात में ठेके पर जब भी कोई व्यक्ति शराब की बोतल खरीदने आता तो पहले उसे समझाते थे। उसके न मामने पर तलियां बजा कर विरोध करते। महिलाओं का कहा कि उनकी मांग केवल ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करवाने की है। जब तक ठेका शिफ्ट नहीं हो जाता उनका विरोध प्रदर्शन रात में लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed