फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when amit shah gives this responsibility to keshav prasad maurya, he got hospitalised

जैसे ही यूपी CM के बारे में शाह ने कही ये बात, बिगड़ गई मौर्या की तबीयत

Sat, 18 Mar 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
when amit shah gives this responsibility to keshav prasad maurya, he got hospitalised
अम‌ित शाह और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। समझा जाता है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मौर्य को मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी जैसे ही सौंपी, उसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


उन्हें सीने में दर्द और ब्लडप्रेशर की शिकायत के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भरती कराया गया। हालांकि रात 10 बजे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार की अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी देकर सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद आरएमएल में भरती कराए गए

when amit shah gives this responsibility to keshav prasad maurya, he got hospitalised
अम‌ित शाह और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : PTI

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमने मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी केशव पर छोड़ दी है। उसके बाद शाह वहां से चले गए। वहीं मौजूद मीडियाकर्मी केशव प्रसाद मौर्य के पास चले गए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, इस पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी गई है तो वह दावेदार कैसे हो सकते हैं।

यूपी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के दौरान अमित शाह के साथ पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री के लिए मौर्य के अलावा, राजनाथ सिंह और मनोज सिन्हा का नाम तेजी से उभर रहा है।

बोले, स्वस्थ हूं, 18 मार्च को विधायक दल की बैठक में हिस्सा लूंगा

when amit shah gives this responsibility to keshav prasad maurya, he got hospitalised
अम‌ित शाह और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : PTI
उधर राममनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एके गडपायले ने बताया कि केशव मौर्य को बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.38 मिनट पर अस्पताल लाया गया था।

उनके साथ उमा भारती भी थीं। भरती किए जाने के दौरान मौर्य काफी असहज महसूस कर रहे थे। पिछले सात दिनों से उन्हें सर्दी-जुकाम व हल्का बुखार था। मामूली उपचार के बाद देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बाद में मौर्य का कहना है कि चुुनाव में बिना विश्राम दौड़ धूप के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ा। अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि वह 18 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक 18 मार्च को लखनऊ में बैठक करेंगे। उसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed