फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Smriti Irani car case: Four students were making to put on Instagram

स्मृति ईरानी कार मामला: सोशल साइट के लिए फनी वीडियो बना रहे थे चारों छात्र

Mon, 03 Apr 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani car case: Four students were making to put on Instagram
smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कार का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने खुलासा किया है कि वह घटना के समय इंस्टाग्राम पर डालने के लिए फनी वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान कार के स्टीरियो का वॉल्यूम तेज था और उन्हें इस बात का पता नहीं चला कि उस कार में केंद्रीय मंत्री बैठी हैं। युवकों ने अनजाने में गलती करने की बात कहकर स्मृति ईरानी से माफी मांगी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के उस फोन को जब्त कर लिया है जिससे वह वीडियो बना रहे थे। चाणक्यपुरी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ औैर बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया है। अमर उजाला के पास केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर दर्ज एफआईआर की कॉपी मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांगी है ताकि लाइफ बर्बाद न हो 

Union Minister Smriti Irani car case: Four students were making to put on Instagram
Smriti Irani,Union Minister,police,BJP,

पकड़े गए चारों आरोपियों में से तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपी अविनाश मूलत: क्वार्टर नंबर 1जी/84, डबल स्टोरी, शाहजहांपुर का रहने वाला है, वहीं शितांशु सिंह गांव अंबेडकर नगर कन्नौज और अमित तिवारी जगन्नाथपुर लालगंज, प्रतापगढ़ का रहने वाले हैं।

जबकि करण वार्ड नंबर 19 रैगर मोहल्ला दोसा राजस्थान का रहने वाला है। अविनाश और मोतीलाल नेहरू कालेज में पढ़ने वाले करण उर्फ कुणाल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से माफी मांगते हुए लाइफ बर्बाद होने से बचाने की गुहार लगाई है।

उन्होंने कहा कि वह दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से वसंत गांव अपने घर आ रहे थे। उस समय कार में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। सभी डांस करते हुए फनी वीडियो बना रहे थे। उन्हें पता नहीं चला कि उन्होंने कब किसको ओवरटेक किया।

क्या था मामला 

Union Minister Smriti Irani car case: Four students were making to put on Instagram
smriti irani
लेकिन अगर उनसे गलती हुई है तो वह हाथ जोड़कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी माफी मांगते हैं ताकि उनकी लाइफ बर्बाद न हो, उनके फैमली वालों ने उन्हें इतनी दूर भेजा है और वह भी लाइफ में कुछ करना चाहते हैं। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी शनिवार शाम मुंबई से आइजीआई एयरपोर्ट पहुंची। जहां से वह कार से आवास पर जा रही थीं। म्यांमार दूतावास के पास एक सेंट्रो कार सवार चार छात्रों ने स्मृति ईरानी की कार को ओवरटेक किया और उन्हें कुछ इशारे किए।

स्मृति ईरानी के कहने पर कार चालक ने पीसीआर की मदद से आरोपी छात्रों का पीछा कर फ्रांस दूतावास के पास उन्हें पकड़ लिया। चारों युवक नशे में थे। केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था।

आरएमएल अस्पताल में चारों छात्रों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें थाने में बेल पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed