फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tomato starts troubling Delhi-NCR again... prices up to Rs 100 per kg

Inflation: दिल्ली-NCR में फिर सताने लगा टमाटर... कीमतें 100 रुपये किलो, आलू-प्याज के भी चढ़े भाव; थाली महंगी

Sat, 06 Jul 2024 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 04:14 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। हाल में पड़ी भीषण गर्मी से टमाटर की आवक पर असर पड़ा है। वहीं, आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Tomato starts troubling Delhi-NCR again... prices up to Rs 100 per kg
Tomato

विस्तार

टमाटर, प्याज और आलू फिर रसोई घर का बजट बिगाड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। हाल में पड़ी भीषण गर्मी से टमाटर की आवक पर असर पड़ा है। वहीं, आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर की औसत कीमत 58.25 रुपये किलो है। हालांकि कई शहरों में दाम 130 रुपये तक पहुंच चुके हैं। व्यापारियों के मुताबिक, हालिया गर्मी की तपिश से टमाटर की पैदावार पर बुरा असर पड़ा है। इससे लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


एनसीआर में मदर डेयरी के सफल स्टोर्स में टमाटर 75 रुपये किलो है। हालांकि, थोक बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम ऑनलाइन भी महंगे बिक रहे हैं। ब्लिंकिट पर यह 100 रुपये में बिक रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, आलू भी 40 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि प्याज 50 रुपये किलो है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




टमाटर व प्याज का असर, शाकाहारी थाली जून में 10 फीसदी हुई महंगी, मांसाहारी सस्ती
टमाटर, आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों का सीधा असर दूसरे महीने भी शाकाहारी थाली पर देखा गया है। जून में शाकाहारी थाली सालाना आधार पर 10% महंगी होकर 29.40 रुपये हो गई है। जून 2023 में इसकी कीमत 26.7 रुपये थी। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में 27.80 रुपये की तुलना में कीमत 5.75% बढ़ी है।


क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा, चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 14 फीसदी की कमी आई है। मांसाहारी थाली में इसका योगदान 50 फीसदी होता है। मांसाहारी थाली के दाम जून में चार फीसदी घटकर 58.30 रुपये हो गए हैं। जून 2023 में इसकी कीमत 60.50 रुपये थी। मई में 55.90 रुपये की तुलना में 4.29 फीसदी महंगी है।

सालाना आधार पर टमाटर के दाम 30%, आलू के 59% और प्याज के 46% बढ़े हैं। चावल 13 फीसदी व दाल 22 फीसदी महंगी हो गई है। मासिक आधार पर टमाटर 29%, आलू 9 फीसदी, प्याज 15 फीसदी महंगा हुआ है। क्रिसिल के आंकड़ों से अनाज, दालें, चिकन, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल व कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed