फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   timetable of trains as they are arriving so late

ट्रेन की लेटलतीफी : अगर कहीं जाने का प्लान बना रहें हैं तो जरूर लें ये जानकारी

Tue, 28 Nov 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
timetable of trains as they are arriving so late
indian railway

ट्रेनों की लेटलतीफी से तो यात्री पहले से ही परेशान हैं, अब अंबाला-लुधियान रेल सेक्शन पर सीमित ऊंचाई के चार सब-वे निर्माण के कारण भी यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। इस सेक्शन पर रेलवे ने मंगलवार को राजपुरा-सराय बंजारा के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसी तरह 12 दिसंबर को भी सरहिंद-मंडी गोविंदगढ़ और दोराहा-साहनेवाल के बीच चार सब-वे निर्माण के कारण सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, लुधियाना-अंबाला पैसेंजर, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनें परिवर्तित समय से चलेंगी। इसमें मुख्य रूप से शहीद एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 64522 लुधियाना-अंबाला मेमू शामिल है। 

मंगलवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन 

timetable of trains as they are arriving so late
indian railways

ट्रेन संख्या 64518 /64517 नांगलडैम-अंबाला कैंट-नांगल डैम मेमू 
 

ट्रेन संख्या 74994/74993 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला मेमू

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन 

timetable of trains as they are arriving so late
भारतीय रेलवे स्टेशन

ट्रेन संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णवदेवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस वाया गिल-धूरी-राजपुरा से चलेगी 
ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल पश्चिम एक्सप्रेस वाया सनहवला-न्यू मोरिंदा-चंडीगढ़ से चलेगी 
ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाया न्यू मोरिंदा-चंडीगढ़ से चलेगी 
ट्रेन संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस भी सनहवला-न्यू मोरिंदा-चंडीगढ़ से चलेगी 
ट्रेन संख्या 64516 नांगलडैम-अंबाला मेमू ट्रेन मोरिंद-चंडीगढ़-अंबला रूट से चलेगी
ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस वाया चंडीगढ़-न्यू मोरिंद-सनेहवाल रूट से चलेगी 

15 दिसंबर तक परिवर्तित रूट वाली

timetable of trains as they are arriving so late
indian railway

ईस्ट-सेंट्रल रेलवे में भी ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 15 दिसंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 14055 ब्रह्मपुत्र मेल कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।

 

ट्रेन संख्या 13133 सियालदा-वाराणसी एक्सप्रेस वाया आसनशोल-झांझा चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13119 सियालदा-आनंद विहार-सियालदा भी इसी रूट से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed