{"_id":"59ba9c0f4f1c1b88688b48d6","slug":"teacher-harassed-a-fourth-class-student-in-manesar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस अध्यापक ने चौथी की छात्रा से की ऐसी हरकत, शिक्षक समाज हो गया शर्मसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अध्यापक ने चौथी की छात्रा से की ऐसी हरकत, शिक्षक समाज हो गया शर्मसार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मानेसर में सामने आई इस घटना ने पूरे शिक्षक समाज को शर्मसार कर दिया है। यहां एक शिक्षक ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ गिरी हुई हरकत कर दी।
विज्ञापन
demo pic
आईएमटी मानेसर के गांव कासन की ढाणी प्रेमनगर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक ने चौथी की छात्रा से छेड़छाड़ की। अध्यापक स्कूल के ही कमरे में रहता है। महज नौ साल की बच्ची को अध्यापक ने बुधवार को छुट्टी के बाद रोककर छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो वह खासी परेशान थी। शाम करीब सात बजे उसने दर्द होने की बात कही तो मां ने पूछताछ की। बच्ची ने स्कूल के मास्टर रामचंद्र की करतूत बताई तो मां बेटी को लेकर थाने पहुंची।

उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षक रामचंद्र निवासी माजरा (खोड) जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हालांकि, अध्यापक खुद पर लगे आरोपों को गलत बता रहा है। पुलिस बच्ची को उसके सामने लेकर आई, तो वह कुछ नहीं बोल पाया। पुलिस ने मेडिकल जांच करारकर बच्ची मां को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।