फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sangh thinker s c says in future 500 note to be biggest currency, 2000 note to stop

दावा- 'अगले पांच साल में बंद हो जाएगा 2000 का नोट'

Tue, 13 Dec 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
sangh thinker s c says in future 500 note to be biggest currency, 2000 note to stop
s gurumurthy - फोटो : सोशल मीड‌िया

भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था में 500 का नोट सबसे बड़ी करेंसी होगी। क्येंकि अगले पांच साल में 2000 का नोट भी बंद हो जाएगा। यह दावा संघ से जुड़े आर्थिक विचारक एस गुरुमूर्ति ने किया है।

विज्ञापन


गुरुमूर्ति ने दावा किया कि 500 और 1000 के नोट को बंद करने केफैसले के बाद नकदी संकट को कम करने केलिए ही 2000 रुपये के करेंसी जारी किए। जाहिर तौर पर यह स्थाई नहीं है और अगले पांच साल के अंदर 1000 रुपये की करेंसी की तरह ही 2000 रुपये की करेंसी को भी वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरूमूर्ति ने कहा कि 2000 रुपये की करेंसी लाने का फैसला दरअसल करेंसी की कमी के दबाव को कम करने के लिए लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये की करेंसी ही सबसे बड़ी करेंसी के रूप में बचेगी

sangh thinker s c says in future 500 note to be biggest currency, 2000 note to stop

चूंकि छोटी करेंसी जरूरत के मुताबिक आनन फानन छापी नहीं जा सकती थी, इसलिए 2000 रुपये की करेंसी ला कर इस दबाव को कम करने की रणनीति बनी। जब छोटी करेंसी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगी, तब 2000 रुपये की करेंसी को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में 500 रुपये की करेंसी ही सबसे बड़ी करेंसी के रूप में बचेगी।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने बीते 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोट को अचानक चलन से हटाने की घोषणा कर दी। इसके बदले में 500 रुपये की नई करेंसी को तो बाजार में उतारा गया, मगर 1000 रुपये की करेंसी को हमेशा के लिए चलन से हटा दिया गया।

तब यह सवाल उठे थे कि 500 और 1000 रुपये की करेंसी बंद कर 2000 रुपये की करेंसी लाने से कालाधन का प्रवाह और तेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed