फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers Please note! These train station have turned changed

बदल गए हैं इन एक दर्जन ट्रेनों के स्टेशन

Fri, 07 Aug 2015 11:16 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
Passengers Please note! These train station have turned changed

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टेशनों में फेरबदल करने का निर्णय लिया है। इनमें आनंद विहार,पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेल यात्रा टिकट आरक्षण के समय (120 दिन) का ध्यान रखा गया है। परिवर्तित ट्रेनें दिसंबर से अपने नए स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश में जिन ट्रेनों के स्टेशन में परिवर्तन करने की घोषणा की गई उसमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के भी बदल गए हैं स्टेशन

Passengers Please note! These train station have turned changed

आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से चलाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि अधिकांश शताब्दी और राजधानी ट्रेनें नई दिल्ली से ही चलती हैं।


इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की जगह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल पर नवंबर तक दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्मो का निर्माण कर लिया जाएगा।

यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाने का भी काम चल रहा है जो दो महीने में पूरा हो जाएगा।

नई दिल्ली से आनंद विहार टर्मिनल स्थानांतरित होने वाली ट्रेनें

Passengers Please note! These train station have turned changed

भुवनेश्वर-नई दिल्ली सुपरफास्ट (22805/22806)-12 दिसंबर से।

हावड़ा-नई दिल्ली युवा एक्सप्रेस (12249/12250)-12 दिसंबर से।
भुवनेश्वर-नई दिल्ली ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12819/12820)- 9 दिसंबर से।
हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12323/12324)- 11 दिसंबर से।

नई दिल्ली से सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित होने वाली ट्रेनें

चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस (12615/12616)- 10 दिसंबर से।

पुरानी दिल्ली से सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन स्थानांतरित होने वाली ट्रेनें

Passengers Please note! These train station have turned changed

रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस (14007/14008)- 10 दिसंबर से।

रक्सौल दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस (14017/14018)-  9 दिसंबर से।
सुल्तानपुर-दिल्ली एक्सप्रेस (14013/14014)- 12 दिसंबर से।
दिल्ली-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (14015/14016)- 9 दिसंबर से।

11 दिसंबर से आनंद विहार-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस (12039/12040) ट्रेन नई दिल्ली से और 10 दिसंबर से इंदौर-हजरत निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस (12415/12416) दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed