फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केरल- संघ नेताओं से मिले शाह---

केरल- संघ नेताओं से मिले शाह---

Sat, 03 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
केरल- संघ नेताओं से मिले शाह---
हेड---
विज्ञापन

केरल में भाजपा व संघ नेताओं से मिले अमित शाह

प्वाइंटर--
- लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं भाजपा अध्यक्ष


एजेंसी
तिरुवनंतपुरम। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को केरल में पार्टी पदाधिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के साथ एक के बाद एक कई बैठकें कीं। शाह की इस मुहिम को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले केरल में पार्टी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
अपने केरल दौरे के दूसरे चरण में यहां पहुंचे शाह ने समाज सुधारक और दलित नेता अय्यानकली की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद शनिवार को उन्होंने सामाजिक नेताओं के साथ भी बातचीत की। शाह का तीन दिवसीय दौरा राज्य में दलितों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लुभाने को लेकर लक्षित है, जहां पार्टी अपने पांव जमाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने शुक्रवार को यहां अल्पसंख्यक समुदाय में पैठ बनाने के उद्देश्य से सायरो-मालाबार चर्च के कार्डिनल जॉर्ज एलेनचैरी समेत चर्च प्रमुखों से मुलाकात की थी। राज्य में इनके 18 से 20 फीसदी वोट हैं। माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर बार-बार किए जा रहे हमलों के संदर्भ में शाह ने कहा कि हिंसक तौर-तरीकों से उनकी पार्टी की वृद्धि को रोका नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed