{"_id":"5900c87f4f1c1b9d65c0e0e1","slug":"noida-girl-srishti-kaur-crowned-miss-teen-universe-2017-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की सृष्टि ने अमेरिका में जीता मिस टीन यूनिवर्स-2017 का खिताब ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
नोएडा की सृष्टि ने अमेरिका में जीता मिस टीन यूनिवर्स-2017 का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
सृिष्टि कौर
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के मनगुआ में आयोजित हुई मिस टीन यूनिवर्स 2017 का खिताब जीतकर सृष्टि कौर ने देश के साथ ही अपने शहर नोएडा का नाम भी रोशन किया। सृष्टि नोएडा के लोटस वैली स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं। फिलहाल वह लंदन स्कूल ऑफ फैशन से पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 29 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए सृष्टि ने मिस टीन एज यूनिवर्स-2017 के खिताब पर कब्जा किया। वहीं, कनाडा की सामंता व मैक्सिको की एरी रनर अप रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सृष्टि को बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब भी दिया गया। टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा लैटिन अमेरिका की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि सृष्टि जल्द ही भारत आने वाली हैं। उसी दौरान वह अपने शहर नोएडा भी आएंगी। शहर के लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि नोएडा में 14 अप्रैल 2017 को हुए कैंसर जागरूकता अभियान में सृष्टि ने कैंसर से पीड़ित लोगों से बातचीत कर उन्हें जागरूक किया था। सृष्टि ने मार्च 2011 में नोएडा के लोटल वैली स्कूल में दाखिला लिया था। इसके बाद 2016 में लंदन के स्कूल ऑफ फैशन में दाखिला लिया था।