फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile van will be send to pensioners house in noida

पेंशन धारकों के लिए अच्छी खबर, जीवन प्रमाण पत्र के लिए घर आएगी मोबाइल वैन

Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
mobile van will be send to pensioners house in noida
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पेंशन खाता धारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा के लिए उनके घर तक मोबाइल वैन भेजेगा। मोबाइल वैन की सुविधा उन पेंशन खाता धारकों के लिए हैं, जो बीमारी या किन्हीं जायजा कारणों से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में नहीं पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नरेंद्र सिंह ने बताया कि कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जो बीमारी या किन्हीं अन्य कारणों से विभाग में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। मोबाइल वैन ऐसे ही बुजुर्गों के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन


वैन के जाने से पहले उस एरिए के जितने भी बुजुर्ग, जिनका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनना है, उन्हें वहां पहले ही उस सेक्टर का आरडब्लूए एकत्रित करें, यह उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वैन में विभाग का दक्ष कर्मचारी, लैपटॉप, अंगूठे की छाप या आईरेज स्कैन करने की मशीन मौजूद होगी।

उन्होंने बताया कि पेंशन खाता धारक की आईरेज या अंगूठे की छाप स्कैन करके उसे आधार से लिंक किया जा रहा है। ऐसे में बैंक के पास विभाग से सीधे अपडेट रहेगी और पेंशन खाता धारक बैंक से पेंशन निकाल सकता है।

करीब 3500 पेंशन खाता धारकों ने कराया अपडेट

mobile van will be send to pensioners house in noida

पहले की व्यवस्था में पेंशन चालू रहे तो इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र हर साल अपडेट कराना होता था। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र व्यवस्था में भी हर साल अंगूठे की छाप या आईरेज स्कैन कराकर अपडेट कराना होगा लेकिन इसमें फर्जीवाड़े की संभावना खत्म हो जाएगी।

पहले पेंशन खाता धारक राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर बैंक में लिखित तौर पर देते थे, जिसमें फर्जीवाड़ा भी होता था।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि जिले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत करीब 9000 पेंशन खाता धारक हैं, जिनमें से करीब 3500 ने डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed