{"_id":"590873b14f1c1bbf6f440fbb","slug":"kumar-vishwas-gives-hint-of-his-resignation-from-aam-admi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घंटों मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं डिगा 'विश्वास', केजरीवाल बोले-उन्हें मना लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं डिगा 'विश्वास', केजरीवाल बोले-उन्हें मना लेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 May 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में पिछले कुछ दिनों से चल रही गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ने तक का इशारा कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी में विश्वास को लेकर चल रही तकरार के बाद मंगलवार को संजय सिंह, आशुतोष और कपिल मिश्रा उनके घर पहुंचे। वहीं देर रात अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी उनसे मिलने पहुंचे।मुलाकात के बाद केजरीवाल कुमार विश्वास को अपनी गाड़ी में अपने साथ ले गए। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी हमसे कुछ नाराजगियां है हमें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं का एकसाथ उनके निवास स्थान पर पहुंचने पर कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी में उन्हें मनाने की कवायद तेज हो चुकी है। इससे पूर्व विश्वास ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर इशारों में पार्टी छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने संकेत दिया था कि पार्टी में उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान के आरोप लगाने के बाद से ही विश्वास लगातार नाराज चल रहे हैं। कयासों पर विराम लगाने के लिए आज खुद ही कुमार विश्वास मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह तो मुखौटा हैं उनके पीछे से कोई और बोल रहा है।
यह भी पढ़ेंः केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच क्यों बढ़ रही हैं दूरियां, 4 कारण
इस दौरान वो लगभग रो पड़े और अपने आप को संभालते हुए उन्होंने कहा कि वो अपने वीडियो के लिए माफी नहीं मांगेंगे और आज रात वो अपना फैसला ले लेंगे।
उन्होंने कहा कि मसला देश, सेना का होगा तो बोलूंगा। मैं अपने 'वी दे नेशन' वीडियो के लिए किसी से काफी नहीं मांगूगा। वहीं मीडिया में चल रही सीएम बदलने की खबरों पर भी वो बोले कि ना ही मुझे सीएम बनना है, न डिप्टी सीएम, न कोई मंत्री। मैं ये बनने के लिए नहीं आया हूं।
आप अपने उस कार्यकर्ता जिसने चने खाकर, अपनी नौकरी छोड़कर, सड़कों पर पोस्टर चिपकाकर आपके लड़ा है काम किया है उसे लात मत मारिए। कुमार विश्वास ने ये भी स्पष्ट किया कि मैं किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा।
सिसोदिया ने दिया ये जवाब
मनीष सिसोदिया
- फोटो : SELF
कुमार विश्वास के प्रेस कांफ्रेंस के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सामने आए और उन्होंने बेहद ही तल्ख स्वर में कहा कि यह बेहद दुखद है कि कुमार विश्वास को मीडिया में बात करने के बजाय पार्टी फोरम में आना चाहिए।
कल उन्हें पीएसी बैठक में बुलाया गया था वहां नहीं आए। इस तरह की टीवी बयानबाजी से कोई सॉल्यूशन नहीं निकलेगा। इस तरह की बयानबाजी से किसे फायदा होगा ये पार्टी के कार्यकर्ता जानते हैं।
किस पार्टी, किन ताकतों को फायदा हो रहा है ये सब जानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आखिर कौन उनसे माफी मांगने के लिए कह रहा है। विश्वास के बयान से दुख हुआ है।
कल उन्हें पीएसी बैठक में बुलाया गया था वहां नहीं आए। इस तरह की टीवी बयानबाजी से कोई सॉल्यूशन नहीं निकलेगा। इस तरह की बयानबाजी से किसे फायदा होगा ये पार्टी के कार्यकर्ता जानते हैं।
किस पार्टी, किन ताकतों को फायदा हो रहा है ये सब जानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आखिर कौन उनसे माफी मांगने के लिए कह रहा है। विश्वास के बयान से दुख हुआ है।