फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khalistani terrorist Harminder Singh Mintoo has been arrested by Delhi Police

नाभा जेल ब्रेकः खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ हरमिंदर सिंह गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
Khalistani terrorist Harminder Singh Mintoo has been arrested by Delhi Police
harminder singh mintoo - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के नाभा जेल से भागे आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्‍ली और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मिंटू खालिस्‍तान लिबरेशन फोर्स का मुखिया है। जानकारी के अनुसार उसे सोमवार सुबह ही गिरफ्तार किया गया है। ‌मिंटू को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने रेलवे स्‍टेशन से पकड़ा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उसे किस रेलवे स्‍टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मिंटू उन 6 कैदियों में से एक है जो रविवार (27नवंबर) को पंजाब की नाभा जेल से भागे थे। मालूम हो कि हरमिंदर सिंह मिंटू पर 12 केस चल रहे हैं। इनमें डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हमले का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड में ली थी आईएसआई से ट्रे‌न‌िंग

Khalistani terrorist Harminder Singh Mintoo has been arrested by Delhi Police
नाभा जेल ब्रेक

गौरतलब है कि हरमिंदर सिंह ‌मिंटू को साल 2014 में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उस पर कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें से दो में जहां उसे जमानत मिल चुकी है, वहीं एक अन्‍य मामले में पुलिस ने अदालत से उसे बरी करने को कहा है।

पुलिस के अनुसार उसने पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI से थाईलैंड में करीब सात महीने तक ट्रेनिंग ली है। मिंटू मूलरूप से जालंधर के दल्‍ली गांव का रहने वाला है। 2008 में 24.5 किलो विस्‍फोटक सामग्री और 25 डेटोनेटर जब्‍त होने के मामले में वह आरोपी था।

कहा जाता है कि इसके बाद वह थाईलैंड भाग गया था। उसके बाद थाईलैंड से वापसी के दौरान ही उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके गांववालों के मुताब‌िक वो आखिरी बार 2004 में दल्ली साल आया था। उसके परिवार का गोवा में व्‍यापार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed