फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal tweets over bribe allegation and delhi assembly special session

केजरीवाल के हर पैंतरे से वाकिफ हूं, वो मेरे भगवान रहे हैं पर FIR जरूरी है- कपिल मिश्रा

Sat, 13 May 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
 kejriwal tweets over bribe allegation and delhi assembly special session
kapil mishra - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी में बवंडर जारी है। आप से निलंबित विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल को ल‌िखा अपना खुला खत पढ़कर सुनाया। इस खत में उन्होंने लिखा है कि आज कई बातें मन में आर रही हैं, कई यादें हैं मन में। जिससे भ्रष्टाचार से लड़ना सीखा है उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहा हूं।

विज्ञापन


कपिल ने आगे कहा कि जिस गुरु से मैंने बाण चलाना सीखा है उसी पर आज तीर चलाना है, कृपया मुझे आशीर्वाद दें। मैंने आप को ही देख-देख कर जो सीखा है अब वही कर रहा हूं। आपके खिलाफ मेरे पास पुख्ता सबूत हैं। आप मेरे भगवान हैं लेक‌िन आपके भ्रष्टाचार के ख‌िलाफ एफआई सीबीआई में दर्ज कराऊंगा। मैं केजरीवाल जी को 15 सालों से जानता हूं, उनकी हर एक चाल से वाक‌िफ हूं। इसील‌िए मैं हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा हूं।
विज्ञापन


कप‌िल ने आगे केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा क‌ि अगर आप में ह‌िम्मत है तो करावल नगर से दोबारा चुनाव लड़कर द‌िखाइए। आपके पास पैसा है लोग हैं, मैं ब‌िल्कुल अकेला हूं, मेरे पास पैसे भी नहीं है। तो आइए चुनाव लड़‌िए और जीत कर द‌िखाइए। आपको इस्तीफा देने की भी जरूरत नहीं है, आप द‌िल्ली सीट से व‌िधायक बने रह‌िए और मेरे क्षेत्र करावल नगर से चुनाव लड़‌िए और जीत कर द‌िखाइए। मुझे पता है क‌ि आप आज व‌िधानसभा में अपने ल‌िए ताल‌ियां बजवाएंगे और मुझे गाल‌ियां पड़वाएंगे। वहां आपके लोग हैं आपकी सत्ता है लेक‌िन मैं आपकी हर चाल जानता हूं। मुझे पता चला है क‌ि आप मेरी व‌‌िधानसभा की सदस्यता भी खत्म करवाने वाले हैं। लेक‌िन मुझे फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसील‌िए मैं आज सीबीआई में एफआईआर करूंगा। आपके भ्रष्टाचार के ख‌िलाफ ‌श‌िकायत करूंगा। इसके बाद कप‌िल ने कहा क‌ि वो आज सुबह 11:30 बजे सीबीआई जाएंगे और समय ‌म‌िला तो व‌िधानसभा सत्र में भी शाम‌िल होंंगे।

कप‌िल म‌िश्रा की प्रेस कांफ्रेंस के बाद द‌िल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा क‌ि ये पार्टी का आंतर‌िक मामला है लेक‌िन ज‌िस तरह ये सब हो रहा है उसके बाद तो ये सवाल उठता है क‌ि आख‌िर ज‌िस लोकतांत्र‌िक पार्टी होने का दावा आम आदमी पार्टी करती रही है वो लोकतंत्र कहां है। जब बोलने वालों को ही न‌‌िकाला जाने लगे तो फ‌िर ज‌िस मकसद के साथ ये पार्टी आई थी वो कहां है।

वहीं जीएसटी बिल को पास कराने के लिए आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाई गई है। विधानसभा में भी हंगामे के आसार हैं, क्योंकि बीजेपी अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज सुबह 9 बजे महत्वपूर्ण जानकारी दूंगा। साथ ही उन्होंने सीबीआई ऑफिस जाने की भी बात कही है।


वहीं रात को दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सेशन को लेकर केजरीवाल ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सत्य की जीत होगी।
 


वहीं, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पति के समर्थन में उतर आई हैं। सुनीता ने भावुक ट्वीट से जहां पति केजरीवाल का बचाव किया, वहीं पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा पर कटाक्ष भी किया है। 

विवाद शुरू होने के दूसरे दिन उन्होंने फ्रांस के नये राष्ट्रपति को बधाई देते हुये एक ट्वीट भर किया। वहीं, कपिल मिश्रा के आरोपों की मंगलवार की दूसरी किश्त पर संजय सिंह के उस ट्वीट का रिट्वीट किया, जिसमें सिंह ने सवाल किया है कि क्या अपनी बौखलाहट में कपिल मिश्रा इतनी भी मर्यादा भूल गये कि आज ही अरविंद के साढ़ू बंसल का निधन हुआ और उन पर ऐसे बेबुनियाद आरोप? इसके अलावा इक्का-दुक्का ट्वीटर यूजर्स के ट्वीट भी रिट्वीट किया।   
   
दरअसल, केजरीवाल के साढू सुरेंद्र कुमार बंसल की मौत हो गई है। बंसल पर ही दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग की तरफ से फर्जी बिलों के भुगतान का भी कथित आरोप है। कपिल मिश्रा ने भी मंगलवार को मीडिया के सामने बंसल का नाम लिया। सुबह बंसल के अंतिम संस्कार में शामिल होने गये केजरीवाल से मीडिया कर्मियों ने बात करने की कोशिश की। लेकिन केजरीवाल ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। उलटे उनके समर्थकों ने मीडिया वालों से हाथापाई की।  
    
केजरीवाल की चुप्पी के बारे में आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार की तरफ से रविवार को ही उपमुख्मयंत्री मनीष सिसोदिया ने जवाब दे दिया था। वहीं, पार्टी नेता अलग-अलग फोरम पर मिश्रा के वेबुनियाद आरोपों पर बोल रहे हैं। ऐसे बेसिर पैर के आरोपों पर केजरीवाल का बोलना जरूरी नहीं है। 
      

ट्विटर पर छिड़ी है जंग    

 kejriwal tweets over bribe allegation and delhi assembly special session
अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

उधर, पार्टी और अरविंद केजरीवाल के समर्थक उनके साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। वहीं, ट्विटर पर केजरीवाल के समर्थक हैशटैग के साथ आप को दिये गये चंदे की रसीद पोस्ट कर रहे हैं।  

पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडे ने लिखा कि कपिल ने जिस रिश्तेदार पर आरोप गढ़ दिए, वे इस दुनिया में ही नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि कपिल, तुम इंसान ही हो, या कुछ और शर्मनाक और दु:खद कि मैं तुम्हें जनता हूं। एक यूजर्स ने सवाल किया कि जैन ने केजरीवाल को पैसे कब और कहां दिये? इसे बताओ नहीं तो करावल नगर के लोग ही मुंह काला करेंगे। 

कपिल मिश्रा के आरोपों से घिरे अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक दलों में पहला समर्थन नीतीश कुमार की जेडी (यू) से मिला है। जेडी(यू) नेता केसी त्यागी मंगलवार सुबह उनके आवास पर जाकर समर्थन किया। हालांकि, समर्थन के साथ जेडी (यू) ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान समर्थन देने की अपनी राजनीतिक इच्छा केजरीवाल को बताई। मुलाकात के बाद त्यागी ने बताया कि केजरीवाल ने कहा है कि वह विपक्ष की ओर से तय किए गए राष्ट्रपति उम्मीदवार को वह अपना समर्थन देंगे।       
 

केजरीवाल पर दूसरे पूर्व मंत्री ने लगाया 5 करोड़ घूस मांगने का आरोप

 kejriwal tweets over bribe allegation and delhi assembly special session
फाइल फोटो

कपिल मिश्रा के बाद दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान ने भी कथित तौर पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने उनसे 5 करोड़ रुपये मांगे थे। खान के मुताबिक, केजरीवाल की तरफ से पैसे पंजाब में केबल नेटवर्क खरीदने के लिए मांगे थे। आरोप है कि इतने पैसे ना जुटा पाने के पर दिलीप पांडेय ने उनके साथ हाथापाई भी की। लेकिन कुछ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला सुलझाया। 

खान का दावा है कि मांग पूरी न कर पाने पर केजरीवाल ने झूठे आरोप लगाकर उन्हें मंत्री पद से हटा दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार बनने के बाद 15 दिन बाद से ही लेन-देन शुरू हो गया था। इसके पुख्ता सबूत होने का भी उन्होंने दावा किया।      
   
उधर, आप के बागी विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत भी आसिम खान के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि अब केजरीवाल बेनकाब हो गए हैं। सहरावत की मानें तो आम आदमी पार्टी में केजरीवाल की नाफरमानी करने वालों को झूठे आरोपों में फंसा दिया जाता है।      

भगवंत मान होंगे पंजाब में आप के संयोजक

 kejriwal tweets over bribe allegation and delhi assembly special session
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) ने कॉमेडियन और संगरूर से सांसद भगवंत मान को पार्टी की पंजाब इकाई का संयोजक नियुक्त किया है। जबकि विधायक अमन अरोड़ा सह संयोजक होंगे। 

पार्टी ने अपनी एनआरआई विंग की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे उस पत्र से रजामंदी दिखाई है, जिसमें मान को संयोजक बनाने की अपील की गयी थी। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में इसका फैसला लिया गया।    
  
पार्टी सूत्र बताते हैं कि पीएसी में भगवंत मान के साथ सुखपाल खैरा के नाम पर भी चर्चा हुयी। खैरा फिलहाल पंजाब में पार्टी के मुख्य व्हिप हैं। दिसंबर 2015 में वह कांग्रेस से आप में शामिल हुये थे। बताया जा रहा है कि खैरा को संयोजक न बनाने से उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ सकती है। ऐसा होने पर पार्टी की पंजाब इकाई पर बुरा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed