JNU छात्र ने मेट्रो सुरक्षा में तैनात CISF जवानों पर लगाया मारपीट का आरोप, मिली पाक भेजने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के एक छात्र ने सीआईएसएफ के जवानों पर मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी गई।
हालांकि सीआईएसएफ ने छात्र के आरोपों का खंडन किया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में अमन सिन्हा (22) ने लिखा कि घटना बृहस्पतिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई।
अमन जेएनयू से परा-स्नातक कर रहा है। उसने पोस्ट में लिखा कि बृहस्पतिवार शाम को वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर गया, जहां सीआईएसएफ के जवानों ने उसे ईयर फोन हटाने के लिए कहा।
इसी बात पर कहासुनी हो गई। दाढ़ी रखे होने की वजह से जवानों ने उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी। अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट भी की।
वहीं सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि छात्र को सिर्फ जवानों के साथ दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया था। मारपीट नहीं की गई।