फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indian university website hacked by pakistani hackers in noida

पकिस्तानी हैकर्स ने हैक की भारतीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट, लिखे देश विरोधी नारे

Tue, 25 Jul 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 25 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
indian university website hacked by pakistani hackers in noida

पाकिस्तानी हैकर्स ने शहर के एक निजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट को सोमवार रात हैक कर लिया। हैकर्स ने वेबसाइट पर आईएसआई और पाकिस्तान के समर्थन और भारत विरोधी नारे लिख डाले। लगभग तीन से चार घंटे तक वेबसाइट हैक रही। इससे दाखिले का दौर होने से छात्रों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार, अभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। सोमवार रात लगभग पौने आठ बजे हैकर्स ने वेबसाइट को हैक करके एक पेज डाल दिया जिसमें काली पट्टियों पर आईएसआई-पाकिस्तान जिंदाबाद, पाक आर्मी जिंदाबाद, इंडिया बनेगा
विज्ञापन


पाकिस्तान आदि नारे लिखे थे। इसके अलावा भारतीय सेना व रॉ खिलाफ अपशब्द लिखे थे। प्रवेश संबंधी जानकारी लेने के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी लेते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हैक हुई हैं कॉलेजों की वेबसाइट

indian university website hacked by pakistani hackers in noida

विद्यार्थी जब वेबसाइट पर गए तो यह पेज देखकर हैरान रह गए। विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी विवि प्रबंधन को दी जिसके बाद आनन-फानन में विशेषज्ञों की मदद से वेबसाइट को दुरुस्त कर लिया गया।

पूर्व में भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों की वेबसाइट को हैक करने के मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों नोएडा के जेएसएस कॉलेज की वेबसाइट हैक हुई थी। इसके अलावा कासना स्थित सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की वेबसाइट को भी हैक किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed