Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high court directs cbi to take every needful step to search najeeb ahmad jnu missing student

नजीब को तलाशने के लिए हर कदम उठाए सीबीआई : हाईकोर्ट

Thu, 07 Sep 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Sep 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
high court directs cbi to take every needful step to search najeeb ahmad jnu missing student
नजीब अहमद

उच्च न्यायालय ने करीब एक वर्ष से लापता जेएनयू छात्र नजीब अहमद का पता नहीं चलने पर चिंता जताई है। अदालत ने सीबीआई को नजीब अहमद का पता लगाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी व न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सीबीआई ने सीलबंद रिपोर्ट पेश कर बताया कि नजीब को ढूंढने के लिए अब तक क्या-क्या प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई अधिवक्ता ने कहा कि मामले में संदिग्धों के स्केच बनवाए जा रहे हैं और अहमद को ढूंढने के हरसंभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने अदालत से जांच के लिए और समय प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कहा कि नजीब 15 अक्तूबर 2016 से लापता है और अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। यह चिंता की बात है। अदालत ने सीलबंद रिपोर्ट पर सवाल उठाया तो सीबीआई के अधिवक्ता ने कहा कि हम किसी भी हालत में गवाहों के नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

 

इससे उनको खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अब तक जेएनयू अधिकारियों, स्टाफ, नजीब के दोस्तों सहित करीब 26 लोगों से पूछताछ की है। खंडपीठ नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। अदालत ने 16 मई को दिल्ली पुलिस की जांच पर असंतुष्टि जताकर जांच सीबीआई के सुपुर्द कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed