फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana rural block nagina became first open defecation free block of state

हरियाणा सबसे पिछड़ा ब्लॉक बन गया शौचमुक्त, दूसरों को भी देगा मंत्र

Fri, 31 Mar 2017 12:22 PM IST
राजुद्दीन जंग/अमर उजाला, नगीना(मेवात)
राजुद्दीन जंग/अमर उजाला, नगीना(मेवात) Updated Fri, 31 Mar 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
haryana rural block nagina became first open defecation free block of state
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : UNICEF

हरियाणा राज्य का पिछड़ा जिला नूंह मेवात और उसका सबसे पिछड़ा ब्लॉक नगीना, अब देश के अन्य पिछडे़ क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्ति का मंत्र सिखायेगा। बृहस्पतिवार को भारत सरकार की विभिन्न टीमों द्वारा इन गांवों में किए गए भ्रमणों से स्पष्ट हो गया है कि अब मेवात का नगीना साफ-सुथरा नगीना बन चुका है।

विज्ञापन


इससे उत्साहित जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा ने 50 गांवों को एक साथ ओडीएफ करने वाले अधिकारी बीईओ ड़ॉ. अब्दुल रहमान को प्रधानमंत्री से सम्मानित कराने का फैसला लिया है। वह, इस बाबत भारत सरकार को सिफारिश पत्र भेज रहे है।
विज्ञापन


जिला नूंह में छोटे-बड़े 443 गांव है। नगीना में 54 ग्राम पंचायतों में 68 गांव है। जिन्हें मैलामुक्त कराने का बीड़ा नगीना के खंड़ शिक्षा अधिकारी ने उठाया। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर ऐसी अलख पैदा की, हरेक घर में लोगों ने अपने दम पर ही शौचालय बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबिले गौर है कि 11 जनवरी 2017 को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने नगीना कस्बा में दिव्यांग स्मार्ट स्कूल के उद्घाटन भाषण में कहा कि नगीना जल्दी ही हरियाणा प्रदेश में सच का नगीना बनकर उभरेगा। यह बात 79 दिन के अंतराल में ही सच साबित हो गई।


बातचीत में डीसी मनीराम शर्मा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में किसी भी अधिकारी के पास इतने गांव नहीं थे, 50 गांवों को इतने कम समय में ओडीएफ कर पाना बड़ी चुनौती रही। पीएम को चिट्ठी भेजकर सिफारिश की जाऐगी। नगीना समेत पूरा जिला खुले में शौचमुक्त हो गया है। 31 मार्च तक पूर्णरूप से जिले को ओडीएफ करने की तारीख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed