फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Katappa hit the biggest rule, Bahubali will open today

आज खुलेगा सबसे बड़ा राज, बाहुबली को क्यों मारा कटप्पा ने

Fri, 28 Apr 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Katappa hit the biggest rule, Bahubali will open today
बाहुबली - फोटो : demo pic

विज्ञापन

‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा’ इस सवाल का जवाब लोगों को शुक्रवार (आज) को मिल जाएगा। एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म बाहुबली- द कंक्लूजन शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ कई रिकार्ड भी बनेंगे। गाजियाबाद में पहली बार किसी फिल्म के 290 शो एक दिन में चलेंगे। गाजियाबाद, साहिबाबाद और लोनी मे स्थित 20 मल्टीप्लेक्स की 68 स्क्रीन पर सुबह से शाम तक 290 शो दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 31 शो सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में दिखाए जा रहे हैं। फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि पहले तीन दिन की एडवांस बुकिंग लगभग बंद हो चुकी और सिर्फ करंट के टिकट ही बाकी हैं। बता दें कि देश भर में आठ हजार स्क्रीन पर यह फिल्म रिलीज हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की 290 स्क्रीन पर एक ही दिन में करीब एक लाख लोग इस फिल्म को देखेंगे। मल्टीप्लेक्सों के सिनेमा मैनेजरों की मानें तो बंपर एडवांस बुकिंग हुई है। करीब 80 फीसदी एडवांस बुकिंग पूरी हो चुकी है, जिन दर्शकों ने देर कर दी है, उन्हें बाहुबली के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

गौड़ मॉल के  सिक्योरिटी इंचार्ज राहुल चौधरी ने बताया कि सारे शो बाहुबली के ही चलाए जा रहे हैं, सिर्फ बीच-बीच में बेगम जान और फास्ट एंड फ्यूरियस-8 के एक-एक शो चलेंगे। जैम शिप्रा के सिनेमा मैनेजर हृदेश कुमार ने बताया कि एडवांस बुकिंग पूरी हो चुकी है, सिर्फ करंट के टिकट ही दर्शकों को मिलेंगे।

उधर, आपुलेंट मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर रोविश त्यागी ने बताया कि फिल्म के अधिक शो को देखते हुए अतिरिक्त सिक्योरिटी तैनात की गई है। गौरतलब है कि निर्देशक एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित बाहुबली-द कंक्लूजन, पहली फिल्म बाहुबली-द बिगिनिंग का दूसरा पार्ट है।

यह फिल्म 10 जुलाई 2015 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म को इसी महीने सात अप्रैल को को भी रिलीज किया गया था ताकि जिन लोगों ने पहली फिल्म नहीं देखी है, वह देख सकें।
 
एक मल्टीप्लेक्स की नौ स्क्रीन पर दिखाई जाएगी ‘बाहुबली-द कंक्लूजन’

दिल्ली-एनसीआर स्थित सबसे बड़ा 10 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेपोलिस रेड मॉल में शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इस मल्टीप्लेक्स की ओपनिंग ‘बाहुबली-द कंक्लूजन’ फिल्म से हो रही है।

मल्टीप्लेक्स के ऑपरेशन मैनेजर कौशिक ने बताया कि 10 स्क्रीन में से 9 स्क्रीन में यह फिल्म दिखाई जाएगी। शो सुबह से देर रात तक होंगे। मल्टीप्लेक्स की ओपनिंग है, इसलिए फिल्म की टिकट भी 190 रुपये रखी गई है। इस तरह से एक दिन में बाहुबली के 31 शो दिखाएं जाएंगे।


एक स्क्रीन पर दूसरी फिल्में दिखाई जाएंगी। नया मल्टीप्लेक्स है इसलिए दर्शकाें को आकर्षित करने के लिए काफी कुछ नया भी होगा। मसलन फूड काउंटर पर दर्शक जब जो ऑर्डर देंगे उसे तुरंत बनाकर दिया जाएगा। पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। दर्शक जितने भी आ जाएं पार्किंग का स्पेस काफी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed