{"_id":"5914b6294f1c1ba74a8513b5","slug":"koli-tali-debate-appeared-in-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ कोली, टली बहस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ कोली, टली बहस
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने बृहस्पतिवार को बहस शुरू ही की थी कि उसके पूर्व अधिवक्ता रविंद्र गाडिया ने भी बहस की अनुमति मांग ली। सीबीआई के स्पेशल पीपी जेपी शर्मा ने इसका विरोध किया। बाद में कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 15 मई नियत कर दी।
विज्ञापन
निठारी कांड के एक मामले में बचाव पक्ष की फाइनल बहस चल रही है। बृहस्पतिवार दोपहर लंच बाद कोली को कोर्ट में पेश किया गया। कोली ने बहस शुरू ही की थी कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र गाडिया भी कोर्ट पहुंच गए और केस में बहस की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
इस पर सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी सिंह ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कोली पूर्व में ही अपने अधिवक्ता का वकालतनामा खारिज करने की अर्जी दे चुका है। ऐसे में उनके अधिवक्ता अब बहस नहीं कर सकते। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने कहा कि इस मामले में अब और विलंब करना गलत होगा।
विज्ञापन
ऐसे में जिसे भी जो बहस करनी है वह पूरी करे। इसके बाद विशेष न्यायाधीश ने बाकी बहस के लिए 15 मई की तारीख मुकर्रर कर दी।