{"_id":"59f4a05e4f1c1b74698b829c","slug":"fonrwa-shook-hand-with-share-samadhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोनरवा ने शेयर समाधान से मिलाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोनरवा ने शेयर समाधान से मिलाया हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
फोनरवा कार्यालय में शेयर समाधान और फोनरवा डूबे निवेश को निकालने के लिए एक दूसरे के साथ आये और इसके बारे में जानकारी दी गई
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने शेयर समाधान प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्वैच्छिक रूप से सूचना साझा करने का संकल्प किया। इसके तहत फोनरवा शेयर, म्यूचुअल फंड, बीमा, भविष्य निधि, बैंक जमा, डाक जमा आदि के रूप में डूबे, भूले अथवा और लावारिस निवेश के पीड़ित निवेशकों की सूचना शेयर समाधान से साझा करेगा।
विज्ञापन
फोनरवा के कार्यालय में शनिवार को अध्यक्ष एनपी सिह ने शेयर समाधान की (मिशन मनी बैक) योजना को भी लांच किया। उन्होंने कहा कि कई पीड़ित निवेशक निजी या सरकारी संगठनों या बैंकों से अपने निवेश वापस पाने के लिए दर-दर भटकते हैं और अंत में निवेश वापस मिलने की आस छोड़ देते हैं। हम आशा करते हैं कि शेयर समाधान ऐसे लोगों की मद्द करेगा और उन्हें भविष्य में अपने निवेश को सुरक्षित करने के बारे में भी जानकारी देगा।
विज्ञापन