फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fever fear continued, teacher died

शहर में नहीं थम रहा बुखार का कहर, शिक्षिका ने गंवाई जान

Tue, 20 Sep 2016 12:06 AM IST
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fever fear continued, teacher died

शहर में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में आकर रविवार देर रात ऊषा (19) की मौत हो गई। पिछले 15 दिनों से उसे तेज बुखार की शिकायत थी। 

विज्ञापन


ऊषा सेक्टर-45 सदरपुर कॉलोनी के एक्टिव पीपल स्कूल में पढ़ाती थी। शिक्षिका के पिता शंकर लाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से ऊषा को तेज बुखार था।  पहले उसको इलाज के लिए सेक्टर- 30 जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कम से कम वो 7 दिनों तक भर्ती रही। लेकिन उसका बुखार नहीं उतरा। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के कहने पर जिला अस्पताल से उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां पर भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। रविवार रात 12:30 पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर में बुखार की वजह से अब तक जिले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले सर्फाबाद गांव में ही 17 लोगों की बुखार की वजह से जान जा चुकी है। वहीं सेक्टर-45 में भी बुखार की वजह से एक शख्स की मौत हो गई थी। 


रिपोर्ट का कर रहे हैं इंतजार 
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से हमारे पास रिपोर्ट आती है। हम अभी रिपोर्ट का इंतजार का कर रहे हैं। उसके बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। - डॉ. विजय दीपक वर्मा, सीएमओ ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed