फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   engineer anjali rathour murder ajali was warned by murderer relative

हत्यारे दोस्त की मौसी की उस बात को मान लेती इंजीनियर अंजली तो शायद बच जाती उसकी जान

Fri, 02 Jun 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Jun 2017 10:13 AM IST
सार

हत्या के वक्त पीजी के पास ही था अश्वनी
- हत्या के 30 मिनट बाद बंद हुआ अश्वनी का मोबाइल
- मौसी ने अश्वनी को अंजली से दूर रहने की दी थी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा, 31 मई

विज्ञापन
engineer anjali rathour murder ajali was warned by murderer relative

विस्तार

अंजली की हत्या की वक्त उसके दोस्त और हत्यारोपी अश्वनी यादव के मोबाइल की लोकेशन सेक्टर-62 आसपास ही थी। अश्वनी ने अंजली की हत्या के 30 मिनट बाद मोबाइल बंद किया है। तब भी वह नोएडा में ही था।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अंजली की मौसी कामिनी भदौरिया ने अश्वनी को पूर्व में हिदायत दी थी कि वह अंजली से दूर रहे। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी ने सुबह 6:05 बजे जब अश्वनी को फोन किया तो उसकी लोकेशन सेक्टर-62 के आसपास ही थी।
विज्ञापन


अंजली का पीजी भी सेक्टर-62 की शताब्दी रेल विहार सोसायटी में है। आशंका है कि उसने सोसायटी के बाहर से ही अंजली को फोन कर मिलने के लिए बोला होगा। उसके फोन पर अंजली नीचे गई और आरोपी ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती खत्म करने को कहा था

engineer anjali rathour murder ajali was warned by murderer relative

हत्या के कुछ देर बाद तक अश्वनी के मोबाइल की लोकेशन सेक्टर-62 आसपास ही थी। लगभग सात बजे अश्वनी का मोबाइल फोन बंद हुआ है। उस वक्त तक उसकी लोकेशन नोएडा में ही थी। ऐसे में उस पर हत्या का संदेह गहरा गया है।

उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि एलपीयू जालंधर में पढ़ाई के दौरान अंजली और अश्वनी की दोस्ती थी। उसकी मौसी कामिनी ने भी इसी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है। वह इन लोगों की सीनियर थी। कामिनी को इनकी दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं थी।

कामिनी भी मूल रूप से इटावा की रहने वाली है और अश्वनी भी मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। लिहाजा कामिनी अश्वनी को पहले से जानती थी। उसकी नजर में अश्वनी अच्छा लड़का नहीं था। इसलिए उसने अश्वनी को चेतावन दी थी कि वह अंजली से दूर रहे। साथ ही उसने अंजली को भी अश्वनी से दोस्ती खत्म करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed