{"_id":"596625d14f1c1b1a1d8b4740","slug":"delhi-police-special-cell-have-arrested-person-with-a-fake-passport-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली एयरपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार हुआ ISIS का संदिग्ध आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार हुआ ISIS का संदिग्ध आतंकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) से एक आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। टर्की से डिपोर्ट होकर आए इस शख्स की पहचान शाहजहां वेलुआ कंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहजहां केरल में कुछ लोगों के संपर्क में रहा, जो आतंकी गतिविधियों को लेकर संदिग्ध बताए जा रहे हैं। शाहजहां भी केरल के कन्नौर का रहने वाला है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह चेन्नई से एक एजेंट के जरिये मोहम्मद इस्माइल नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर टर्की गया था। उसके मोबाइल फोन से टेलीग्राम की कई चैट और आईडी भी मिली हैं।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां गिरफ्तार हुए शख्स से पूछताछ कर रही है।