फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women was kidnapped and gang raped

किराए के मकान में ले जा कर किया सामूहिक बलात्कार

Mon, 21 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 21 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
women was kidnapped and gang raped
demo pic

महिला थाना पुलिस ने महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि बादशाहपुर के छह लोग उसे अगवा कर सेक्टर-66 में किराए के मकान में ले गए और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी महिला पति के साथ बादहशापुर क्षेत्र में किराए पर रहती है। वह और उसका पति मजदूरी करते हैं।

महिला का आरोप है कि 23 जुलाई को वह बादशाहपुर में अपने कमरे पर जा रही थी कि तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। ये उसे जबरदस्ती सेक्टर-66 स्थित एक कमरे पर ले गए। वहां तीन अन्य लोग भी थे।

विज्ञापन

6 लोगों ने किया दुष्कर्म

women was kidnapped and gang raped
demo pic

यहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय तक तो वह डर के मारे चुप रही, लेकिन आरोपियों ने एक बार फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर उसने आपबीती पति को बताई।

दोनों ने शिकायत बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। महिला से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मामले को महिला थाने भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed