फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uber cab driver raped woman in delhi

मानसिक रूप से बीमार महिला का उबर कैब चालक ने किया रेप, विरोध करने पर पीटा

Mon, 10 Jul 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Jul 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
uber cab driver raped woman in delhi

राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नही है। ताजा मामले में फर्श बाजार में उबर कैब चालक ने मानसिक रूप से बीमार 38 वर्षीय एक महिला को अगवा कर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को काम दिलवाने की बात कर गाजियाबाद ले गया।

विज्ञापन


वहां जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को वापस कड़कड़डूमा इलाके में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


वारदात का पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कैब चालक को गाजियाबाद से दबोच लिया। इसकी पहचान कमल (45) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (38)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है। महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसका इहबास अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। शनिवार को वह किसी काम से कड़कड़डूमा इलाके में आई थी। वहां वह एक जगह खड़े हो गई। 

महिला को गाजियाबाद, हिंडन स्थित गोकुलधाम सोसायटी ले गया

uber cab driver raped woman in delhi

कामधंधा न होने की बात कर वह आरोपी कैब चालक से बातचीत करने लगी। आरोपी ने उसे काम दिलवाने के बात कर गाजियाबाद अपनी पत्नी के पास ले जाने की बात की। सपना उसके साथ चलने को तैयार हो गई। आरोपी महिला को गाजियाबाद, हिंडन स्थित गोकुलधाम सोसायटी ले गया।   
   
वहां आरोपी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर सपना के साथ दुष्कर्म किया। सपना के रोने पर आरोपी उसे कड़कड़डूमा इलाके में वापस छोड़कर फरार हो गया। इधर परेशान महिला एलबीएस अस्पताल पहुंची। सपना ने डॉक्टरों को आपबीती बताई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। 

इधर पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर गाजियाबाद स्थित गोकुलधाम सोसायटी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी कैब चालक कमल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कैब भी बरामद कर ली है। पुलिस की मानें तो आरोपी की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। वहीं महिला भूलने की बीमारी से पीड़ित है। पुलिस को भी उसने घटना की बहुत कम जानकारी दी थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed