फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested who stole bikes to entertain their girlfriends in delhi

गर्लफ्रेंड को घुमाने और उनकी डिमांड पूरी करने वाले दिवानों ने उड़ाई पुलिस की नींद, गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Jul 2017 10:09 AM IST
सार

गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए झपटमारी, दो धरे
400 वारदात में रहे शामिल, पुलिस ने 65 मामले सुलझाए

विज्ञापन
two arrested who stole bikes to entertain their girlfriends in delhi

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड रॉबरी सेल ने दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो गर्लफ्रेंड की मांगों को पूरा करने व उन्हें घुमाने के लिए स्पोर्ट्स बाइक पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान शास्त्री पार्क निवासी वहीद उर्फ नसीम उर्फ अन्ना (22) और परवेज उर्फ दाउद (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस व पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपी झपटमारी, लूटपाट और वाहन चोरी की 400 वारदात में शामिल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 65 मामले सुलझाने का दावा किया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि सोमवार को उत्तर-पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड रॉबरी सेल को सूचना मिली थी कि झपटमार ब्रह्मपुरी पुलिया के पास आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज की दो गर्लफ्रेंड

two arrested who stole bikes to entertain their girlfriends in delhi

सूचना के बाद एसीपी सीलमपुर शशांक जायसवाल, इंस्पेक्टर ऐशवीर सिंह, हवलदार सुनील व अन्य की टीम ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे अपने साथी सलीम और सैफ व अन्य के साथ मिलकर झपटमारी करते थे।  

न्यू उस्मानपुर में की थी छेड़छाड़
बदमाशों ने बताया कि इन्होंने पिछले दिनों न्यू उस्मानपुर में एक लड़की से उसके घर के बाहर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों आरोपियों के अलावा सलीम व सैफ भी शामिल थे।

आरोपी परवेज उर्फ दाउद ने बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं। उनके महंगे शौक पूरे करने के लिए वह अपने साथी वहीद उर्फ नसीम के साथ मिलकर बाइक पर चेन, पर्स व मोबाइल की झपटमारी करता था। वहीद डेेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। वहीं परवेज शास्त्री पार्क इलाके में मुर्गा मार्केट में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed