{"_id":"58d408ca4f1c1b771d1a20ea","slug":"facebook-posting-against-cm-yogi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने वाला शख्स ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने वाला शख्स ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
Updated Wed, 05 Apr 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पकड़ा गया युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाझर रोड पर जन सुविधा केंद्र चलाने वालेे एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी के फोटो को एक अश्लील फोटो के साथ जोड़कर उसे पोस्ट कर दिया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी राहत खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा और उनके साथियों ने पुलिस को बताया कि दनकौर कस्बे के झाझर रोड पर राहत खान नाम का व्यक्ति जन सुविधा केंद्र चलाता है। आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो जोड़कर मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्ट किया।
विज्ञापन
इससेे वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष है। एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस से केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन