फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du girl burnt alive by local boy for rejecting his marriage proposal, girl condition critical

शादी से किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने डीयू छात्रा को जिंदा जलाया

Mon, 29 Aug 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
du girl burnt alive by local boy for rejecting his marriage proposal, girl condition critical
- फोटो : Demo Pic

नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार रात एक युवती संदिग्ध हालत में झुलस गई। पीड़िता के परिजनों ने इलाके में रहने वाले तीन युवकों पर जलाने का आरोप लगाया है। युवकों पर तो ये आरोप भी है क‌ि छात्रा ने शादी से इंकार कर दिया इसलिए उसे जला दिया गया।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पकड़े गए लोगों की पहचान विजय (36), करण (21) और अभिषेक (22) के रूप में हुई है। तीनों मुकुंदपुर इलाके में दूध का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात पुलिस को मुकुंदपुर इलाके में मारपीट और युवती को जलाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी 21 वर्षीय युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को पीटा फ‌िर बहन को जलाया

du girl burnt alive by local boy for rejecting his marriage proposal, girl condition critical
द‌लित की ‌प‌िटाई

छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और युवती को जला दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता परिजनों के साथ मुकुंदपुर में रहती है और डीयू से स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

युवती की इलाके में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक से दोस्ती थी। दो दिन पूर्व युवती के भाई ने उन्हें मिलते जुलते देख लिया था। भाई ने अभिषेक को अपनी बहन से दूर रहने के लिए कहा था। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात अभिषेक अपने चाचा विजय व दोस्त करण के साथ युवती के घर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई की पिटाई कर दी।

छोटी ने मचाया शोर तो लोगों ने बुझाई आग

du girl burnt alive by local boy for rejecting his marriage proposal, girl condition critical
fire

मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इसी दौरान पीड़िता की छोटी बहन पहली मंजिल पर पहुंची, जहां उसने अपनी बहन को जलते हुए देखा। शोर मचाने पर लोगों ने आग बुझाया।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की बहन ने अपने बयान में किसी को आग लगाते हुए देखने की बात नहीं कही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed