दिल्ली पुलिस के एसआई ने गोली मारकर खुदकुशी की, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिमी जिले के मॉडल टॉउन स्थित न्यू पुलिस लाइन (एनपीएल) में शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर(एसआई) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में मारी थी।
एसआई को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच के बाद खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मॉडन टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबरे के अनुसार मूलरूप से झज्जर, हरियाणा का रहने वाला बाले सिंह(56) दिल्ली पुलिस में एसआई थे। इन दिनों उनकी तैनाती एनपीएल में दूसरी बटालियन में चल रही थी।
बाबू जगजीवनराम अस्पताल ले जाया गया
एसआई सुबह कार्यालय आए थे। वह दोपहर को अपनी कार किविड कार में जाकर बैठ गए। तभी उसने अपने सर्विस पिस्टल निकाली और सिर में गोली मार दी। आवाज सुनकर वहां तैनात पुलिसकर्मी कार की तरफ दौड़े। कार का लॉक अंदर से बंद था।
किसी तरह कार को खोला गया और एसआई को बाबू जगजीवनराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच के बाद पता लगा कि एसआई पारिवारिक कलह से परेशान रहता था और कार्यालय में गुमसुम रहता था।
पुलिस अधिकारी उसके कार्यालय में किसी तरह की परेशानी से इंकार कर रहे हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के दिल्ली आने के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता लगेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।