फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25th lakh of extortion asked from bjp supporter in delhi

भाजपा समर्थक से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
25th lakh of extortion asked from bjp supporter in delhi
extortion
पंजाबी बाग इलाके में भारतीय जनता पार्टी के एक समर्थक ने कांग्रेस समर्थक पर जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि फोन पर उसे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरिंदर पाल सिंह सपरिवार वेस्ट पंजाबी बाग में रहते हैं। गुरिंदर पाल सिंह पंजाबी बाग स्थित एक क्लब के महासचिव हैं। उनका दावा है कि वह बीजेपी के समर्थक हैं और हाल ही में हुए राजौरी गार्डन विधान सभा उप चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा का समर्थन किया था।    
विज्ञापन

   
इस वजह से एक स्थानीय कांग्रेस नेता से उनका मनमुटाव हो गया है। उनका आरोप है कि निगम चुनाव में उनपर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन करने का दबाव बनाया गया लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। 25 अप्रैल की रात उनके मोबाइल पर एक फोन आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि उसके भाजपा का समर्थन करने की वजह से उसे लाखों का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed