{"_id":"592a5d5e4f1c1b9944536a12","slug":"cbse-board-class-12th-examination-2017-results-declared-on-28th-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE रिजल्ट: नोएडा की रक्षा बनी टॉपर, टॉप-3 में चंडीगढ़ के 3 स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE रिजल्ट: नोएडा की रक्षा बनी टॉपर, टॉप-3 में चंडीगढ़ के 3 स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
CBSE topper Raksha Gopal
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने सभी जोन का रिजल्ट जारी हो गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल ने सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है। रक्षा को 99.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं। रक्षा ने 500 में 498 अंक हासिल किए हैं। 12वीं टॉपर आगे पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा में चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल की भूमि सावंत ने दूसरे नंबर पर रही हैं। उनका स्कोर 100 में 99.4 रहा है। वहीं, सीबीएसई में तीसरा स्थान चंडीगढ़ के ही दो छात्रों को मिला है। चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने 99.2 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। मानव संसाधन और विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर टॉपर्स से बात की है और उन्हें कामयाबी की बधाई दी है।
विज्ञापन
पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं CBSE टॉपर रक्षा, ऐसे की थी परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
RD Minister Prakash Javadekar speaks to #CBSEclassXII toppers
— ANI (@ANI_news) May 28, 2017
इस साल 9 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 10,98,891 छात्र बैठे थे। सीबीएसई के दिल्ली रीजन में सबसे ज्यादा 2,58,321 छात्र थे। इस बार देशभर में करीब 82 फीसदी छात्र पास हुए हैं, पिछले साल कुल 83 फीसदी छात्र सीबीएसई परीक्षा में सफल हुए थे।
रिजल्ट सुबह साढ़े 10 बजे जारी हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट तीन सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया है। छात्र इन वेबसाइट www.results.nic.in और www.cbseresults.nic.in व www.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Raksha Gopal of Amity International School Noida tops with 99.6% #CBSEclassXII
— ANI (@ANI_news) May 28, 2017
देशभर के 10,678 स्कूलों के 10,98,891 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए। सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। पिछले साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम 21 मई को जारी हुआ था।
सीबीएसई प्रबंधन के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार इस साल भी मॉडरेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इन अंकों का लाभ देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मॉडरेशन कमेटी भी गठित की जा चुकी है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
अपने टीचर्स से मिलती रक्षा गोपाल।
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः http://cbse.nic.in/ and http://cbseresults.nic.in/
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः http://cbse.nic.in/ and http://cbseresults.nic.in/