{"_id":"5957d9ad4f1c1bec5b8b4621","slug":"cbi-takes-webwork-fraud-fir-copy-from-noida-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने थाने से ली वेबवर्क की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने थाने से ली वेबवर्क की एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
likes scam
इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापन लिंक लाइक कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली नोएडा सेक्टर-2 स्थित वेबवर्क कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी थाना सेक्टर-20 में वेबवर्क कंपनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर ले चुकी है।
विज्ञापन
वेबवर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले गाजियाबाद के अमित किशोर जैन की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई में सीबीआई को जांच का आदेश दिया था। इसके बाद 28 जून को सीबीआई ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले अमित जैन की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने 12 फरवरी को एफआईआर दर्ज कर 17 फरवरी को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सीबीआई ने अपने यहां एफआईआर दर्ज करने से कुछ दिन पहले थाने में दर्ज एफआईआर ले ली थी। हालांकि सीबीआई ने अभी पुलिस द्वारा कंपनी से जब्त की गईं चीजें और सबूत नहीं लिए हैं। सीबीआई जल्द ही इन्हें अपने कब्जे में ले लेगी। इसके अलावा सीबीआई कोर्ट से पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट की प्रति भी लेगी।
विज्ञापन