फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   super 30 will give free iit coaching to kendriya vidyalaya students

केवी के छात्रों को आईआईटी की फ्री कोचिंग देगा सुपर 30

Mon, 07 Nov 2016 12:43 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
super 30 will give free iit coaching to kendriya vidyalaya students
आईआईटी

देशभर के केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में पढने वाले छात्रों के लिए खुशी की खबर है कि अब उन्हें आईआईटी समेत अन्य प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए सुपर 30 फ्री कोचिंग देगा।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सुपर 30 से छात्रों को फ्री कोचिंग देने की मांग रखी थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 11वीं और 12वीं कक्षा के  फिजिक्स, कैमिस्टी और मैथमेटिक्स के छात्रों को कोचिंग मिलेगी। जबकि दूसरे चरण में 9वीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, सुपर 30 ने पटना केवी में फ्री कोचिंग दी थी। इसी के देखते हुए पिछले दिनों संगठन ने सुपर 30 से देशभर के 1138 केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों को कोचिंग देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत केवी में 11 वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की पहले सुपर 30 एक परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को आईआईटी में प्रवेश परीक्षा की फ्री कोचिंग दी जाएगी। हालांकि फ्री कोचिंग पटना या किसी अन्य शहर में देनी है, इसकी रूपरेखा मंत्रालय, संगठन व सुपर 30 अभी बना रहा है।  इसके अलावा अच्छे प्रतिभावान छात्रों को स्कॉलरशिप भी मुहैया करवाए जाने की योजना है।

अधिकारियों के मुताबिक, समय कम होने के चलते पायलट प्रोजेक्ट में फिलहाल 11 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्लेटफार्म मुहैया करवाया जाएगा। हालांकि बाद में नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों में से भी कोचिंग के लिए चयनित होंगे।


केवी के छात्रों को भी देंगे कोचिंग
संगठन ने सुपर 30 से देशभर के केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को कोचिंग देने की पेशकश रखी थी। हालांकि अब समय कम था, इसलिए पायलट प्रोजेक्ट में 11 वीं और 12वीं कक्षा के छात्र चयनित किए जाएंगें, जिसमें दिल्ली समेत एनसीआर के अलावा गुडग़ांव रीजन के छात्र शामिल होंगे। हालांकि अगले चरण में अन्य केवी के छात्रों को भी लाभ मिलेगा।- आनंद कुमार, प्रमुख, सुपर 30

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed