फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sanskrit language in jamia millia college

जामिया में अब संस्कृत पढ़ने का मिलेगा मौका

Mon, 30 Jan 2017 12:52 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
sanskrit language in jamia millia college
jamia millia - फोटो : अमर उजाला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से स्नातक में संस्कृत भाषा विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी। जामिया देश का पहला मुस्लिम विश्वविद्यालय होगा, जहां स्नातक के रेगुलर प्रोग्राम में संस्कृत को विषय के रूप में पढ़ाने के लिए जोड़ा जा रहा है। वहीं, आवेदन प्रक्रिया में पहली बार अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा भी फॉर्म में होगी, ताकि छात्र आसानी से उसे भर सकें।

विज्ञापन



जामिया में अब छात्र स्नातक में विषय के रूप में संस्कृत भी पढ़ सकेंगे। च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत सभी अन्य विषयों की तरह संस्कृत की भी पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय की योजना स्नातक के साथ स्नातकोत्तर में भी संस्कृत को विषय के रूप में शुरू करने की थी, लेकिन शिक्षक न मिल पाने के चलते इस वर्ष स्नातक में ही शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन में हिंदी में भी जानकारी
विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवदेन करनेे में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि आवेदन फॉर्म में अब अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी जानकारी होगी, ताकि छात्र आसानी से आवेदन पढ़कर उसे भर सकें। छात्रों को घर बैठे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड, प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, काउंसलिंग आदि की जानकारी मिल जाएगी। ऑनलाइन आवदेन में छात्र को उसके ब्लड ग्रुप की भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ध्यान से करें आवेदन, नहीं मिलेगा सुधार का मौका
जामिया की सलाह है कि छात्र ऑनलाइन आवेदन ध्यान से भरें, क्योंकि फिर उसमें सुधार का मौका नहीं मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ छात्रों को किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र अपलोड करने की जरूरत नहीं है। छात्रों को आवेदन में अपने पसंद का प्रवेश परीक्षा सेंटर भरने का मौका भी दिया जा रहा है। डिग्री प्रोग्राम के सभी कोर्स में कुल सीटों में से दो फीसदी सीटें कश्मीरी छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। आवेदन प्रक्रिया में छात्र को अपने पिता के नाम के साथ मां का नाम लिखना भी अनिवार्य होगा। 



संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा, इसीलिए जोड़ा जा रहा
जामिया में हिंदी, उर्दू, फारसी और अरबी भाषा की पढ़ाई होती है। भारतीय भाषाओं में संस्कृत सबसे प्राचीन है, इसीलिए पहली बार स्नातक में संस्कृत को विषय के रूप में जोड़ा जा रहा है। संस्कृत भाषा में शिक्षकों के पद भरते ही अगले सत्र में स्नातकोत्तर में भी संस्कृत भाषा एक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी।
- प्रो. तलत अहमद, कुलपति, जामिया मिल्लिया इस्लामिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed