फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET examination admit card issued

नीट के लिए एडमिट कार्ड जारी, 7 मई को होगी परीक्षा

Wed, 12 Apr 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 12 Apr 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
 NEET examination admit card issued
कॉलेज के स्टूडेंट्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) 7 मई को होगी। इसके लिए बोर्ड बुधवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए। 

विज्ञापन


गुरुग्राम जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 5400 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों को विशेष सर्कुलर जारी किया है। 
विज्ञापन


छात्रों को जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रतिबंधित आइटम की सूची भी है। वहीं नकलचियों पर नकेल कसने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा केंद्र में छात्रों पर घड़ी लगाने पर प्रतिबंध के साथ ही स्कूलों को हरेक कमरे में घड़ी लगाने का निर्देश दिया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और दिल्ली समेत कई जगहों से छात्रों का परीक्षा केंद्र जिले के स्कूलों में बनाया गया है। 

सुबह 9 बजे के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। छात्रों का एडमिट कार्ड के साथ चेहरा मिलान करने का विशेष निर्देश दिया गया है। 


कलम भी परीक्षा केंद्रों की ओर से मुहैया कराई जाएगी। सीबीएसई गुरुग्राम के कॉर्डिनेटर ने बताया कि परीक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पूरे जिले के केंद्रों के लिए अलग से परीक्षा निरीक्षक भी मौजूद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed