Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iti trained would get job opportunity in delhi

आईटीआई प्रशिक्षित छात्रों को मिलेंगे रोजगार के अवसर    

Wed, 16 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Aug 2017 09:27 AM IST
सार

 
दिल्ली प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान व बादली औद्योगिक एसोसिएशन के बीच हुआ करार        
 

विज्ञापन
iti trained would get job opportunity in delhi
- फोटो : सोशल मीड‌िया

विस्तार

राजधानी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रशिक्षित छात्रों को अब रोजगार के लिए भटकना नहीं होगा। इन छात्रों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार के दिल्ली प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान ने बादली औद्योगिक एसोसिएशन के साथ करार किया है।

विज्ञापन


ऐसा होने से अब बादली औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के दरवाजे खुल जाएंगे। दिल्ली प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान के निदेशक मनोज कुमार और बादली औद्योगिक एसोसिएशन के ए.के कॉल की ओर से एमओयू (समझौता पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने इसे सरकार की ओर से नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की इस पहल से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं औद्योगिक इकाइयों को कुशल कर्मचारियों के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल आईटीआई से बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षित होकर निकलते हैं। मनोज कुमार के मुताबिक इस योजना को मूर्त रूप देने में मोटिफ कैपेसिटर कंपनी की ओर से सहयोग मिला है। उल्लेखनीय है कि बादली औद्योगिक क्षेत्र में चार सौ से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed